फ्रीगंज मेंं मकान का छज्जा गिरा, व्यापारियों ने उद्योगपति पर लगाया आरोप

प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई, पुलिस करेगी जांच

उज्जैन,अग्निपथ। फ्रीगंज में मंगलवार को एक मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में किसी को गंभीर चोंट नहीं आई, लेकिन व्यापारियों ने भवन मालिक और एक उद्योगपति पर दुकानें खाली करवाने के लिए तोडफ़ोड़ का आरोप लगाया है। मामले में माधवनगर पुलिस जांच कर रही है।

शहीद पार्क स्थित विक्रम मार्ग पर संपत कुमार बांगड़ का श्रीकृष्ण निवास भवन है। यहां नीचे माले पर 12 दुकान है। मंगलवार को भवन के एक साइड का छज्जा गिर गया। हादसे में एवरफ्रेश की दुकान पर खड़े एक ग्राहक के पैर में चोंट आई और दुकानदार बच गए। घटना से आक्रोशित किराएदार दामोदर नागवानी, योगेंद्र जैन आदि माधवनगर थाने पहुंचे।

उन्होंने 85 वर्षीय संपत बागंड़ व उनके उद्योगपति रिश्तेदार विजय बांगड़ के खिलाफ शिकायत की। आरोप लगाया कि दोनों छह माह से उन्हें भवन खाली करने के लिए धमका रहे है। मंसूबे पूरे करने के लिए ऊपरी माले में तोडफ़ोड़ कर भवन क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। नतीजतन दुर्घटना हुई है। एसआई महेंद्र मकाश्रे ने बताया मामला जांच में लिया है। साक्ष्य अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन को जेब में रखने का दावा

सभी व्यापारियों ने बताया कि वे 50 से 75 साल पुराने किराएदार है। मकान अच्छी हालत में है। बावजूद बांगड़ दुकानें खाली करवाने के लिए धमका रहे है। उनके अनुसार बांगड़ उन्हें प्रशासन को जेब में रखने की धमकी दे रहे है। संभवत: यहीं वजह है कि कई शिकायतों के बाद भी अब तक बागंड़ पर कार्रवाई नहीं हुई।

इन्होंने दी सफाई

मकान काफी पुराना हो चुका है। दुकानदार असल किराएदार नही है। ऊपर परिवर्तन किया, लेकिन घटना की वजह व्यापारियों द्वारा लगाए शेड है। नगर निगम भवन को जीर्णशीर्ण घोषित कर चुकी है। धमकाने के आरोप झूठे हैं। -विजय बांगड़, उद्योगपति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

असम की अभिनेत्री ने मां बगलामुखी मंदिर में अनुष्ठान किया

Tue Mar 16 , 2021
पीर योगी महंत श्री रामनाथ महाराज से सफलता का आशीर्वाद लिया उज्जैन। असम फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री वर्षा रानी ने उज्जैन प्रवास के दौरान भैरवगढ़ रोड पर स्थित प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अनुष्ठान कराया। और पीर योगी महंत श्री रामनाथ महाराज से फिल्मों में सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। […]