12 घंटे बाद अस्पताल पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत

परिजनों से बताया गिरने से लगी थी चोंट

उज्जैन, अग्निपथ। घायल हालत में रात को घर पहुंचे युवक की सुबह मौत हो गई। 12 घंटे बाद मां उसे अस्पताल लेकर पहुंचीऔर बताया कि रात में गिरने से चोंट लगना बताया था। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने जांच में लिया है।
गणेश कालोनी में रहने वाला सोहन पिता गोपाल भोई (30) तैराक दल का सदस्य था। रामघाट पर वह क्षिप्रा नदी में डूबने वालों की जान बचाने का काम करता था। शनिवार रात 8 बजे घायल हालत में घर पहुंचा था। मां मांगीबाई ने पूछा तो गिरने से चोंट लगना बताया। उसके पेट पर घाव था, जिससे खून बह रहा था। सोहन ने घाव पर पट्टी बांधी और सो गया। सुबह मां जागी तो उसके कमरे में काफी खून देखा, वह कुछ लोगों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के पेट पर गहरा घाव था, जिसके चलते अधिक खून बहने से उसकी मौत हुई है। ड्यूटी कम्पाउंडर ने मामले की जानकारी महाकाल थाना पुलिस को दी। जांच के लिये अस्पताल पहुंची ने पुलिस ने मामला संदिग्ध होने पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। एआई सालगराम चौहान ने बताया कि मृतक के पेट पर गहरे घाव का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा। परिजनों के साथ दोस्तों के बयान दर्ज किये जाएंगे, वहीं क्षेत्र में लगे कैमरों के फुटेज देख घटना का पता लगाया जाएगा।
शराब पीने का आदी था मृतक
मृतक की मां ने बताया कि सोहन शराब पीने का आदी था। नशे में कई बार गिरकर घायल हो चुका था। दो दिन पहले सोहन के बेटे की मान उतारी गई थी। उसके बाद पत्नी पूजा दो बच्चों को लेकर मायके इंदौर चली गई थी। रात में भी गिरने की बात कही तो इतना ध्यान नहीं दिया। लेकिन सुबह खून देख अस्पताल लेकर आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे (18 अप्रैल 2022)

Sun Apr 17 , 2022
तनातनी … राजनीति का पहला सबक यही सिखाता है। कितनी भी दुश्मनी हो? उसको जगजाहिर नहीं किया जाये। बस … मौके का इंतजार करो… फिर वार करो। मगर विकास पुरूष- पहलवान और वजनदार जी की तनातनी, जगजाहिर हो रही है। अभी-अभी एक बैठक हुई थी। जिसमें तीनों मौजूद थे। मगर […]