बच्चों को ताइक्वांडो सिखाने के बहाने मां से किया दुष्कर्म, कोच पर केस दर्ज

दुष्कर्म rape

होस्टल रूम में कई बार किया शोषण, आरोपी फरार

धार, अग्निपथ। ताइक्वांडो कोच ने बच्चों को प्रशिक्षण देने के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बीते दो महीने में महिला के साथ होस्टल रूम में कई बार शोषण किया। पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार आरोपी गगनसिंह पिता उपेंद्रसिंह कुरमी निवासी दरभंगा बिहार हाल मुकाम एसपीडीए ग्राउंड धार हॉस्टल के खिलाफ युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा-354, 376(2)(एन), 450, 506 भादवि व एससी-एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी गगनसिंह एसपीडीए ग्राउंड धार पर ताइक्वांडो कोच है और बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देता है।

युवती के बच्चों को ट्रेनिंग के बहाने बुलवाया और ब्लैकमेल कर युवती के साथ हॉस्टल के रूम में कई बार बलात्कार किया। जब युवती ने तंग आकर आवाज उठाई तो ब्लैकमेल करने की धमकी दी। युवती ने परेशान होकर कोतवाली थाने पर केस दर्ज करवाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले की जांच के लिए प्रकरण अजाक थाने को सौंप दिया है। वहीं सोमवार को जांच अधिकारी द्वारा युवती की चिकित्सकीय जांच करवाई गई है।

युवती के बयान लिए

इधर प्रकरण दर्ज होने के बाद सोमवार को अजाक थाने पर टीआइ नीलम चौंगड़ ने पीडि़त युवती के बयान दर्ज किए है। साथ ही युवती का मेडिकल भी करवाया गया है। टीआइ चौंगड़ ने बताया मामले की जांच सीएसपी रैंक के अधिकारी द्वारा की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धार में प्रयास किए गए। लेकिन आरोपी गगनसिंह के बिहार में होने की जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यजमान के यहां जा रहे पंडित को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Mon Oct 31 , 2022
उन्हेल, अग्निपथ। सोमवार की शाम को बदनावर से रतलाम के लिए निकले पंडित को नागदा-उन्हेल रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पंडित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है। टीआई डीआर जोगावत ने बताया […]

Breaking News