बडऩगर रोड पर ट्रक-बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत

एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

उज्जैन, अग्निपथ। बडऩगर मार्ग पर शनिवार शाम ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन युवक घायल हुए थे, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक की मौत हो गई।
इंगोरिया थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम बलेड़ी में शाम 4.30 बजे ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी।

बाइक सवार तीन युवक उज्जैन से इंगोरिया की ओर आ रहे थे। ट्रक उज्जैन की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बाइक सवार घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की मौत हो गई। 2 घायलों को परिजन निजी अस्पताल लेकर गये है।

घायलों के बयान दर्ज करने पर उनके नाम सुरेश पिता बद्रीलाल (30) और बद्रीलाल पिता गोपाल (50) निवासी ग्राम बलेड़ी होना सामने आये। मृतक राकेश पिता नारायण केवट (28) बलेड़ी का रहने वाला था। शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। रविवार सुबह मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटनास्थल से ट्रक जब्त कर लिया गया है। चालक फरार है।

घटिया में नाले से नवजात का शव मिला

उज्जैन। थाना घटिया के एएसआई ने बताया कि कल दोपहर 2 बजे रतनलाल पिता राम सिंह बंजारा 50 वर्ष घटिया नाला के पास में एक नवजात शिशु को देखा गया। थाना घटिया को सूचना दी। उसके पश्चात नवजात शिशु को थाना घटिया द्वारा जिला अस्पताल के पीएम वार्ड में रखा गया। पीएम नवजात शिशु का पैनल द्वारा किया गया है।

वृद्ध ने फंदा गले में डाल लगाई फांसी

उज्जैन, अग्निपथ। काफी समय से अकेले रह रहे वृद्ध ने रात में फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली। शनिवार सुबह उसका शव मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

चिमगंज थाना क्षेत्र के शिवशक्ति नगर में रहने वाला रोहित पिता राधाकिशन (80) की पत्नी का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। उसी दो बेटियां थी, दोनों प्रेम विवाह कर चुकी है। रोहित अकेला किराये के मकान में रहता था और टेलरिंग का काम करता था। काफी समय से अकेला होने की वजह से डिप्रेशन में था। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो अंदर झांका।

वृद्ध फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। संभावना जताई जा रहा है कि अकेलेपन और आर्थिक परेशानी के चलते उसने मौत को गले लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यात्री ने रेल मदद एप पर पूछा ट्रेन कितनी लेट,जवाब मिला-आपके पिताजी का क्या जा रहा

Sat Aug 20 , 2022
रतलाम रेल मंडल में सवाल करने पर यात्री से बदसलूकी, तीन कर्मचारी निलंबित उज्जैन, अग्निपथ। रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के टाइमिंग को लेकर अगर आप जानकारी ले रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि पता नहीं सामने से कभी ऐसा जवाब मिल जाए […]
भोपाल-उज्जैन के बीच 10 से चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन