यात्री ने रेल मदद एप पर पूछा ट्रेन कितनी लेट,जवाब मिला-आपके पिताजी का क्या जा रहा

भोपाल-उज्जैन के बीच 10 से चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

रतलाम रेल मंडल में सवाल करने पर यात्री से बदसलूकी, तीन कर्मचारी निलंबित

उज्जैन, अग्निपथ। रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के टाइमिंग को लेकर अगर आप जानकारी ले रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि पता नहीं सामने से कभी ऐसा जवाब मिल जाए जो आपको हैरत में डाल दे। ऐसा ही कुछ यात्री के साथ हुआ जिसे पढक़र आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल रेलवे के रेल मदद ऐप से यात्री ने गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस के टाइमिंग को लेकर जानकारी मांगी तो सामने से जवाब मिला कि आपके पिताजी का क्या जा रहा है। यह जवाब पढक़र पैसेंजर भी हैरत में पड़ गया कि आखिर जवाब देने का यह क्या तरीका है । यात्री ने तत्काल संबंधित जवाब को रेल मंत्रालय को ट्वीट कर दिया।

रेल मंत्रालय ने वापस जब रतलाम रेल मंडल के अधिकारियों को यह जवाब भेजा तो जवाब देखकर रतलाम रेल मंडल में भी हडक़ंप मच गया । जिसके बाद ऑपरेटिंग विभाग के 3 कर्मचारियों को रेलवे ने निलंबित कर दिया है। रतलाम रेल मंडल के डीआरएम विनीत गुप्ता ने खुद इस मामले की पुष्टि की है। हालांकि रेल विभाग के कुछ कर्मचारी इस मामले में मानवीय भूल मानकर गलत कॉपी पेस्ट किए जाने की भी बात कह रहे है।

बहरहाल इस खबर के सामने आने के बाद रतलाम रेलवे के जिम्मेदारों की जमकर किरकिरी हो रही है की आखिर यात्रियों को किस तरीके से ट्रीट किया जा रहा है । हालांकि रेलवे ने भी तत्काल एक्शन लेते हुए 3 कर्मचारियों को निलंबित कर इस मामले में यह मैसेज देने की कोशिश की है यात्रियों से ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जोमैटो एड में ऋतिक की महाकाल थाली पर बवाल

Sat Aug 20 , 2022
मंदिर के पुजारी बोले- दूसरा समुदाय होता तो कंपनी फूंक देता, कंपनी और एक्टर माफी मांगें उज्जैन, अग्निपथ। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के विज्ञापन को महाकाल से जोडऩे पर विवाद हो गया है। कंपनी का यह विज्ञापन एड एक्टर ऋतिक रोशन ने किया है। इसमें वे कह रहे हैं- […]