बड़ा गोपाल मंदिर में भी रही जन्मोत्सव की धूम, सांदीपनी आश्रम में श्रद्धालुओं की कतार

भव्य रूप से सजा इस्कॉन मंदिर, 12 बजते ही गूंजे घंटे-घडिय़ाल

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली भगवान श्री कृष्ण की उज्जैनी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 2 दिन इस उत्सव में पहले दिन सांदीपनी आश्रम में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया। वहीं, दूसरे दिन इस्कॉन मंदिर बड़ा गोपाल मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर स्थित साक्षी गोपाल मंदिर में जन्मोत्सव की धूम रही।

इस्कॉन मंदिर को जन्माष्टमी के चलते आकर्षक रूप से विद्युत सज्जा से आच्छादित किया गया था जिसकी छटा देखते ही बन रही थी भगवान श्रीकृष्ण को 3 महीने से मेहनत पूर्वक तैयार किए गए जरी की पोशाक जिसकी कीमत लाखों में थी पहनाई गई थी। रात्रि 12 बजते ही मंदिर में घंटा घडिय़ालों की आवाज सुनाई देने लगी भगवान श्री कृष्ण के विग्रह का पंचोपचार अभिषेक किया गया। तत्पश्चात महा आरती की जाकर मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया था।

इसके पूर्व भी श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर के बाहर लगी हुई थी। जिनको दर्शन कराए जाकर गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा था। पुलिस की व्यवस्था भी चाक-चौबंद थी। 18 अगस्त से शुरू हुए चार दिवसीय इस्कॉन मंदिर के इस आयोजन में प्रभुपाद का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा।

इसी तरह बड़ा गोपाल मंदिर में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव रात्रि 12 बजते ही प्रारंभ कर दिया गया था। यहां पर भी श्रद्धालुओं की लंबी कतार भगवान की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिए। भगवान श्री कृष्ण के विग्रह का पंचोपचार अभिषेक किया जाकर महा आरती की गई मंदिर में माता यशोदा की भव्य झांकी सजाई गई थी 23 अगस्त को बच बारस पर मंदिर में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे रखा गया है।

इसी तरह महाकालेश्वर मंदिर स्थित साक्षी गोपाल मंदिर में भी जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया यहां पर भी आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ भगवान की महा आरती की गई। वही भगवान महाकाल की भस्म आरती में भगवान महाकाल का द्वारकाधीश के रूप में श्रंगार किया जाकर भस्मारती संपादित कि गई।

सांदीपनी आश्रम में लंबी कतार लगी

सांदीपनी आश्रम में भगवान के जन्मोत्सव के दूसरे दिन नंद उत्सव मनाया गया सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ था यहां तक कि श्रद्धालुओं की कतार काफी दूर तक लगी हुई दिखाई दी लेकिन श्रद्धालुओं के मन में इसको लेकर किसी भी प्रकार का कोई मलाल नहीं था यहां पर पुलिस की व्यवस्था भी पूरी तरह से चाक-चौबंद दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी एडवायजरी कंपनी पर एसटीएफ की कार्रवाई

Fri Aug 19 , 2022
मक्सी की बिग मनी रिसर्च नामक कंपनी से 22 मोबाइल समेत लाखों रुपए का लेखा-जोखा मिला उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन एसटीएफ ने शाजापुर के मक्सी में कार्रवाई करते हुए फर्जी एडवायजरी कंपनी चलाकर लोगों से पैसा लेकर धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई की है। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से 22 […]