बदनावर पिता की कर्मभूमि, जिसकी सेवा का अवसर मुझे मिला है-राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

प्रेमसिंह दत्तीगांव की 78 वी जयंती मनाई

बदनावर, अग्निपथ। मेरे पिता प्रेमसिंह दत्तीगांव का राजनीति करने का तरीका बहुत अलग था। वे दिल से जनता से जुड़े हुए थे। इसलिए लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। उन्होंने जो सपना देखा था हम उन सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बदनावर को अपनी कर्मभूमि बना रखा था। जिसकी सेवा करने का हमे अवसर मिला है।

यह बात प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने यहां चंद्रलीला गार्डन में पूर्व विधायक प्रेमसिंह दत्तीगांव की 78वीं जयंती के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने राजनीति के शुरुआत जनसंघ से की थी। वे जनसंघ के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्होंने उस दौर में कई यातनाएं भी झेली। किंतु उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वे जो ठान लेते थे वह काम पूरा करते थे। उन्होंने कहा कि उनके पास कार्यकर्ताओं की पूंजी थी। जो आज मुझे विरासत में मिली है। उनकी टीम आज भी मजबूत है। जो हमेशा मेरे साथ छाए की तरह खड़ी रहती है। उद्योग मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सदैव संगठन के भाव को लेकर काम करना चाहिए। टिकट मांगने का सभी को अधिकार है, किंतु जिसे टिकट मिल जाए उसे जिताने का दायित्व भी सभी को निभाना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रेम सिंह दत्तीगांव के राजनीतिक सफर को तो मैंने करीब से नहीं देखा, किंतु उनके राजनीतिक दिनों के बारे में पुराने समय के लोग बताते है तो हमे पता चलता है कि वास्तव में वे जिंदादिल व्यक्ति थे। जो जनता से जुड़े हुए थे। ऐसे नेता निश्चित रूप से अमर रहते हैं। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत के पहले मंत्री दत्तीगांव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने दत्तीगांव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

कांग्रेस को लगा झटका, कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

इस दौरान कार्यक्रम में दुग्ध संघ के संचालक व सहकारिता नेता तथा कांग्रेस के नागदा क्षेत्र के दबंग नेता राजेंद्र पटेल अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता आजाद चौहान, लियाकत मंसूरी, अमित चौहान, आशीष दुबे, रिंकू पवार, सन्नी जाट, गोपाल पाटीदार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। वही ग्राम बामनसुता के लाखन सिंह सुनेल, राज सुनेल, जयपाल सिंह सुनेल, रोहित सुनेल, शिवम सोलंकी, दिलीप मालवीय, दिनेश डावर, विशाल दांगी, अर्जुन सिंह सुनेल, पलवाड़ा के सोहराब पटेल आदि कार्यकर्ता भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मंत्री दत्तीगांव व यादव ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सोलंकी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नगर समेत ग्रामीण अंचल से ग्रामीण जन एवं भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

ये भी थे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पिपलीपाड़ा, भाजपा के तीनों जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी, धर्मेंद्र शर्मा, जितेंद्र जाट, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जहांगीर लाला, डॉ प्रह्लाद सिंह सोलंकी, रमेश चंद्र यादव, मोहनसिंह चौहान, ओपी बना, महेंद्र सिह सक्तावत, नरेंद्र राठौड़, दिनेश गिरवाल, परमानंद पाटीदार, मनोज ठाकुर, चंदन सिंह सुनेर, कल्याण पटेल, पिंटू जायसवाल, भरत पाटीदार, डॉ रमेशचंद्र पाटीदार, हेमंत मोदी, आत्माराम जाट, प्रेमचंद परमार, नजमु बोहरा, सुनील मोदी, विनोद नाहर, प्रितेश सिंह पंवार, राजु मकवाना के साथ ही सभी मंडलों के अध्यक्ष अक्षय शर्मा, नारायण सिंह देवड़ा, उमेश पाटीदार, पवन डोड, धर्मेंद्र राठौड़ व मुन्ना लाल पटेल समेत विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी मंचासीन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल में 2 साल बाद होगा श्रावण महोत्सव, 6 कलाकारों का चयन

Sun Jun 5 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। श्रावण मास के दौरान विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में प्रति रविवार को श्रावण महोत्सव के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाती है। इस बार संगीत व नृत्य की प्रस्तुति के लिए मंदिर समिति के पास 90 से अधिक कलाकारों के आवेदन पहुंच चुके हैं। चयन समिति ने बैठक में […]
uShravan mahotsav Logo

Breaking News