बदमाश देखता रह गया, पुलिस ने ध्वस्त करवा दी चौथी मंजिल

उज्जैन, अग्निपथ। कोट मोहल्ला में शुक्रवार को पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर एक बदमाश की अवैध बनी चौथी मंजिल को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई पिता-पुत्र के अपराधिक रिकार्ड के कारण की गई है। मौके पर भी दोनों मौजूद थे, लेकिन भारी बल के कारण विरोध नहीं कर सके।

पुलिस रिकार्ड अनुसार कोट मोहल्ला निवासी वाहिद पिता अब्दुल गनी (46) पर 21 केस और उसके पुत्र वाजिद पर भी दो मामले दर्ज है। लगातार कार्रवाई के बाद भी वाहिद सुधरने को तैयार नहीं था। उस पर पुत्र वाजिद ने अपने तीन माले मकान पर बिना अनुमति चौथी मंजील तान दी। इस पर पुलिस ने नगर निगम को सौंपी सूची में उसका नाम भी दे दिया।

अवैध मकान पाए जाने पर शुक्रवार को निगम अधिकारी अमले के साथ वाहिद के मकान पर पहुंचे। गली में मकान होने से निगम की जेसीबी नहीं जा सकी तो टीम ने हथौड़े चलाकर ऊपरी माला ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान पिता-पुत्र परिवार के साथ मौजूद थे, लेकिन मौके पर सीएसपी पल्लवी शुक्ला, टीआई मुनेंद्र गौतम व भारी फोर्स को देखते हुए विरोध की हिम्मत नहीं कर सके।

अब तक 62

सर्वविदित है एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल रिकार्डेड बदमाश व माफियाओं की संपत्ति नष्ट करने के लिए करीब एक साल से मुहिम चला रहे है। अभियान के चलते शहर में 62 अपराधियों के मकान जमींदोज किया जा चुके हैं। वहीं देहात भी दर्जनों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

इनका कहना है

वाहिद पर 21 और उसके पुत्र पर दो प्रकरण दर्ज है। दोनों ने अपने मकान पर अवैध माला तान दिया था, इसलिए रिकार्ड को देखते हुए कार्रवाई की है। -मुनेंद्र गौतम,टीआई थाना महाकाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीवियर कोल्ड डे: रात का पारा 4 डिग्री पर पहुंचा

Fri Jan 28 , 2022
आगे राहत मिलने की संभावना नहीं, फरवरी के पहले सप्ताह तक झेलना होगी उज्जैन, अग्निपथ। विगत एक सप्ताह से अधिक समय से जिले और शहर के लोग सीवियर कोल्ड डे की मार से परेशान हो रहे हैं। लेकिन फिलहाल इससे निजात मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। गुरुवार […]

Breaking News