बस और बाइक की भिडं़त में मां-बेटे की मौत

हादसे

शाजापुर जा रहे थे चालक बस छोड़ भागा

उज्जैन, अग्निपथ। आगर रोड पर शनिवार दोपहर बस और बाइक भिडं़त में बाइक सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना होते ही दोनों उछल कर काफी दूर तक चले गये थे।

घटिया थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम जैथल के समीप पिपलाई मोड़ पर उज्जैन आगर के बीच चलने वाली आनंदेश्वरी ट्रेवल्स की बस ने अपनी र तार की चपेट में उज्जैन से आगर की ओर जा रहे बाइक सवार मां बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतनी रफ्तार के साथ हुआ कि बाइक पर सवार मां-बेटे काफी दूर तक घीसते हुए चले गये थे। दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

चालक बस छोडक़र भाग निकला था। दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मां-बेटे की पहचान ग्राम ढाबलाधूता के रहने वाले प्रभुलाल पिता अमरसिंह बंजारा (27) और कंचनबाई पति अमरसिंह बंजारा (55)के रूप में हुई है। दोनों के शव जिला अस्पताल पहुंचाये गये। परिजनों को सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे। पूछताछ में सामने आया कि दोनों शाजापुर में रहने वाले रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। बस जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।

शादी में आये युवक की संदिग्ध मौत

उज्जैन, अग्निपथ। मामा के बेटे की शादी में आये युवक की शनिवार सुबह संदिग्ध मौत हो गई। तबीयत बिगडऩे के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया था। घट्टिया तहसील ग्राम जगोटी में रहने वाला राजेश पिता भेरुलाल (30) अपने मामा कमल के लडक़े की शादी में शामिल होने के लिए ढाबला रेहवारी गया था। सुबह अचानक उसे घबराहट हुई और गिर पड़ा।

परिजनों से सोचा की गर्मी से तबीयत खराब हुई है। उसे उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बेसुध हो चुका था, तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। ड्यूटी कम्पाउंडर ने संदिग्ध होने पर अस्पताल पुलिस चौकी को अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंगा पड़ा कार रोकना, पिस्टल दिखाकर लूटा

Sat Apr 30 , 2022
माकड़ोन में चार बदमाशों ने दिया अंजाम उज्जैन, अग्निपथ। प्रायवेट अस्पताल का मैनेजर कार में सवार होकर शुक्रवार-शनिवार रात घर लौट रहा था। रास्ते में एक बदमाश ने कार को हाथ देकर रोका। तीन साथियों ने पिस्टल अड़ाकर लूट को अंजाम दे दिया। माकड़ोन के ग्राम करेडी में रहने वाला […]