बस की टक्कर से युवक की मौत एक घायल को पहुंचाया चिकित्सालय

झारङा, अग्निपथ। सोमवार की दोपहर में भारत बस की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। थाना झारङा के अनुसार नागगुराङिया गेलाखेङी मार्ग पर सोमवार की दोपहर में भारत बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस की सहायता से चिकित्सालय उपचार हेतु भेजा गया। मौके से बस चालक फरार हो गया। थाना झारङा ने फरियादी सुरेश राठौर की रिपोर्ट पर धारा 279, 337, 304 ्र के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

आकाशीय बिजली गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत

सुसनेर, अग्निपथ। ग्राम खेराना में रविवार को आकाशीय बिजली के गिरने से रामेश्वर सिंह पिता रामलाल उम्र 32 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परिजन युवक की तलाश कर रहे थे।

लेकिन कोई सुराग नहीं मिला जिसके बाद परिजन सोमवार की सुबह अपने ही खेत पर युवक का शव मिला। जिसके बाद पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत युवक का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेल रोको आंदोलन: रेलवे स्टेशन के गेट तक पहुंचे किसान, समझाइश के बाद टाला आंदोलन

Mon Oct 18 , 2021
देवास, अग्निपथ। लखीमपुर हिंसा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर देशभर में किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन किया गया। जिसके अंतर्गत सोमवार को देवास रेलवे स्टेशन पर जिलेभर के किसान राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ एवं आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के नेतृत्व में पहुंचे और धरना प्रदर्शन […]
Dewas Rail roko andolan

Breaking News