बांदका में कुए से पकड़ा 4 फीट का मगरमच्छ

crocodail bandka 30 3 22

उज्जैन, अग्निपथ। घट्टिया तहसील के पानबिहार और बांदका गांव के बीच खेत में बने एक कुएं से बुधवार को करीब 4 फिट लंबा मगरमच्छ पकड़ा गया है। वन विभाग की टीम ने कुएं में जाल डालकर इसे बाहर निकाला और नागदा के आगे चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।

बांदका गांव में रहने वाले किसान दिग्विजय सिंह चौहान के खेत पर बने कुएं से इस मगरमच्छ को पकड़ा गया है। दिग्विजय सिंह चौहान के खेत का कुआं पानबिहार होकर गुजरने वाले नाले की पाल पर है। यह नाला कुछ ही दूरी पर शिप्रा नदी में मिलता है।

संभावना जताई गई कि बारिश के दौरान शिप्रा नदी के रास्ते मगरमच्छ कुएं तक पहुंचा होगा। बुधवार सुबह किसान दिग्विजय सिंह चौहान के खेत पर काम करने वाले कर्मचारी ने कुएं में मगरमच्छ को देखा। तत्काल ही वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

वनपाल मदनसिंह मोरे की अगुवाई में रेस्क्यू टीम बांदका पहुंची और कुएं में जाल डालकर मगरमच्छ को बाहर निकाला गया। वनपाल मदनसिंह मोरे ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ की उम्र महज कुछ महीने ही है। वह शिप्रा के रास्ते जंगल क्षेत्र से बारिश में यहां तक पहुंचा होगा। चंबल नदी में कई सारे मगरमच्छ है लिहाजा बांदका से पकड़े गए मगरमच्छ को भी चंबल में ही छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शराब दुकान लगाने की अनुमति दी तो आंदोलन करेंगे वार्ड सात के रहवासी

Wed Mar 30 , 2022
कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर के वार्ड क्रमांक 7 में शराब दुकान लगाने की अनुमति देने को लेकर क्षेत्र के रहवासियों ने विरोध जताया है। शराब दुकान की अनुमति नहीं देने के लिए वार्डवासियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। बुधवार को तहसीलदार पारस वैश्य को दिए […]
Nalkheda sharb dukan virodh 30 03 22