मई में 12 दिन बैंकों में नहीं होगा कामकाज, दो दिनों की छुट्‌टी से होगी महीने की शुरुआत

उज्जैन। मई महीने में अगर आपको बैंक में कोई काम है तो आपको 3 मई तक का इंतजार करना होगा। मई में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। 1 मई को को महाराष्ट्र दिन/मई डे है। इस दिन मजदूर दिवस मनाया जाता है। इस दिन कुछ राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 2 मई को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

मई में बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीख बंद रहने का कारण
1 महाराष्ट्र दिन/मई डे, मजदूर दिवस
2 रविवार
7 जुमातुल विदा
8 दूसरा शनिवार
9 रविवार
13 ईद उल-फ़ित्र
14 परशुराम जयंति,रमजान-ईद और अक्षय तृतीया
16 रविवार
22 चौथा शनिवार
23 रविवार
26 बुद्ध पूर्णिमा
30 रविवार

कोरोना की वजह से सिर्फ 4 घंटे ही खुलेंगे बैंक
देश में कोरोना संक्रमण के केसों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए बैंकों के संगठन इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही बैंक खोलने की सलाह दी है। यानी अब बैंक आम जनता के कामकाज के लिए केवल 4 घंटे ही खुलेंगे। इस संबंध में IBA ने सभी राज्य स्तरीय बैंकिंग कमेटी को गाइडलाइंस भेजकर पालन करने को कहा है। कोरोना की स्थिति सामान्य होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

क्या कहती हैं IBA की गाइडलाइंस?

  • सभी बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोले जाएं।
  • बैंकिंग कार्यकाल के दौरान चार सिर्फ चार प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसमें नकद जमा, नकद निकासी, चेकों की क्लियरिंग, रेमिटेंस और सरकारी लेन-लेन शामिल हैं।
  • सभी बैंक हर हाल में शाम 4 बजे तक बंद हो जाएं।
  • कोरोना के दौरान केवल 50% कर्मचारियों को बैंक बुलाया जाए। अन्य कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम कराया जाए।
  • बैंकों में कर्मचारी रोटेशन के आधार पर बुलाए जाएं।
  • सभी राज्यस्तरीय कमेटियां स्थिति पर नजर रखेंगी और परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त सेवाओं पर फैसला करेंगी।
  • यदि जिला प्रशासन बैंकिंग सेवाओं को लेकर कोई फैसला करता है तो वह मान्य होगा।

किन-किन बैंकों का समय बदलेगा

  • देश की सभी सरकारी, प्राइवेट, स्मॉल फाइनेंस बैंक, विदेशी बैंक, डेवलपमेंट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट और को-ऑपरेटिव सेक्टर की बैंक, IBA की सदस्य हैं।
  • इन सभी बैंकों को IBA की गाइडलाइंस का पालन करते हुए अपने बैंकिंग के समय में बदलाव करना होगा।
  • उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने IBA की गाइडलाइंस का पालन करते हुए बैंकों के समय में कटौती कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दिन मौन, फिर बाइडन का ट्वीट- भारत हमारे साथ था और अब हम उसके साथ रहेंगे

Tue Apr 27 , 2021
नई दिल्ली। तीन दिन मौन, दुनिया की आलोचना के बाद बाइडन का ट्वीट, लिखा- हम भारत के साथ। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से भारत में मचे हाहाकार के बीच आखिरकार अमेरिका ने मदद का हाथ बढ़ाया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि भारत जरूरत के वक्त अमेरिकी […]