बाइक सवारों को डंपर ने कुचला, एक की मौत

गांव वालों ने चालक को पकड़ा

उज्जैन, अग्निपथ। बाजार से खरीददारी कर लौट रहे बाइक सवारों को पीछे आये डम्पर ने कुचल दिया। एक नाबालिग की मौके पर मौत हो गई, दूसरा गंभीर घायल हुआ है।

घट्टिया के ग्राम मालीखेड़ी में रहने वाला अरुण पिता विक्रम चौधरी (28) गांव में रहने वाले कुलदीप पिता राजेश (15) बाइक पर सवार होकर खरीददारी के लिये उज्जैन आये थे। दोनों शाम को वापस गांव लौट रहे थे, गुनाई खालसा के समीप तेज गति से आये डम्पर ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही पीछे बैठा कुलदीप पहिये की चपेट में आ गया।

अरुण बाइक से गिरने पर गंभीर घायल हो गया। चालक डम्पर लेकर मौके पर भाग निकला। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर जाने के बाद पकड़ लिया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां कुलदीप को परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अरुण को गंभीर चोट लगी होने पर परिजन उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर गये है। अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम किया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरपंच का नामांकन न भर सकें इसलिए दावेदार के पति का कर लिया अपहरण

Tue Dec 21 , 2021
भाजपा ने कलेक्टर से पंचायत चुनाव निरस्त कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की देवास, अग्निपथ। पंचायत चुनाव के तहत सरपंच पद के लिए नामांकन जमा करने से रोकने के लिए कुछ लोगों ने दावेदार के पति का अपहरण कर लिया। हालांकि फॉर्म जमा करने का आखिरी समय खत्म होने […]

Breaking News