बागियों पर गाज, उन्हेल के 15 भाजपा नेताओं को पार्टी से निकाला

उन्हेल, (संजय कुंडल), अग्निपथ। पंचायत और नगरी निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर पार्टी आलाकमान की गाज गिर गई है। अकेले उन्हेल नगर में ही पार्टी के उम्मीदवारों के विरुद्ध किला लड़ाने वाले 15 भाजपा नेताओं एवं उनके समर्थकों को पार्टी ने 6 वर्ष के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के उज्जैन (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला की सहमति से यह कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कैलाश बोडाना ने बताया कि पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की है। इसके चलते वर्तमान चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बगावत कर चुनाव लड़े प्रत्याशियों और उनके समर्थकों पर जिलेभर में कार्रवाई की गई है।

उन्हेल से इन्हें किया ऑउट

  1. उन्हेल नगर पंचायत के वार्ड-1 से पार्टी के उम्मीदवार के विरोध में चुनाव लड़ी प्रत्याशी के पति रमेशचंद्र प्रजापत एवं प्रस्तावक हीरालाल ढोढरिया
  2. वार्ड क्रमांक 2 में बगावत करने वाले किशोर माली
  3. वार्ड क्रमांक 5 में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले रमेशचंद्र नंदेड़ा
  4. वार्ड 6 में बगावत करने वाले पूर्व पार्षद बाबूलाल खमोरिया एवं उनके प्रस्तावक कैलाश बंबोरिया
  5. वार्ड 7 में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ लड़ने वाले प्रत्याशी के पति सुरेश सांखला
  6. वार्ड 8 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के ससुर रमेशचंद्र टेलर
  7. वार्ड 10 में बगावत कर चुनाव लड़ने वाली भाजपा नेत्री के पति पवन सांखला
  8. वार्ड क्रमांक 11 में बगावत करने वाले पार्टी प्रत्याशी पति ईश्वर प्रजापति
  9. वार्ड क्रमांक 12 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी राजेंद्र जैन एवं उनके पिता वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुजानमल जैन
  10. वार्ड क्रमांक 12 में ही बगावत करने वाले वर्धमान जैन
  11. वार्ड क्रमांक 15 में चुनाव लड़ने वाली महिला प्रत्याशी के पति गोविंद नंदेड़ा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बोडाना के अनुसार उपरोक्त सभी को 6 वर्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उन्हेल नगर परिषद चुनाव में दोनों दल बिना वचन पत्र के कूद गए मैदान में, मतदाता हो गए मौन

Sun Jul 10 , 2022
अजब भाजपा, गजब कांग्रेस उन्हेल, (संजय कुंडल) अग्निपथ। नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान में सिर्फ 2 दिन बाकी हैं पर नगर की जनता भाजपा और कांग्रेस का मेनिफेस्टो (वचन पत्र) खोजने में लगी है। उन्हेल नगर के विकास को लेकर दोनों पार्टियों का क्या नजरिया है यह अब तक […]