तपोभूमि पर आज 4 गृहस्थ लेंगे मुनि दीक्षा

सांसारिक सुख त्यागकर अपनाएंगे महावीर का मार्ग

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर रोड़ स्थित तपोभूमि तीर्थ पर रविवार (24 अप्रैल 2022) को 4 गृहस्थ जैनेश्वरी मुनि दीक्षा लेकर सांसारिक सुख- ऐश्वर्य का त्याग कर मुनि जीवन व्यतीत करेंगे। रविवार सुबह 9 बजे से मुनि दीक्षा महोत्सव की शुरूआत होगी।

तपोभूमि प्रणेता आचार्य 108 प्रज्ञासागर जी महाराज की प्रेरणा से ब्रह्मचारी सुभाष मुराबट्टे निवासी भोज कर्नाटक, ब्रह्मचारी सौधर्म भैया निवासी सदलगा कर्नाटक, ब्रह्मचारी गुलजारीलाल जी बाबा और ब्रह्मचारिणी मोतीरानी जैन निवासी बी सेक्टर विवेकानंद कॉलोनी को जैनेश्वरी मुनि दीक्षा दिलाई जाएगी।

सुबह 9 बजे आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज के मंगल प्रवचन होंगे। इसके बाद तपोभूमि तीर्थ पर तप संस्कार, मंत्र न्यास, प्रतिष्ठा हवन, अधिवासना, केवलज्ञानाभिषेक, सूरी मंत्र प्राण, मुखोद्घाटन, दिव्य ध्वनि, निरूपण और शंका समाधान की धार्मिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

21 अप्रैल से तपोभूमि तीर्थ पर चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव का समापन सोमवार 25 अप्रैल को महामस्तकाभिषेक के साथ होगा। सोमवार सुबह 11 बजे महानायक 1008 भगवान महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

5 स्कूल की 17 बसों में निकली खामियां, नोटिस जारी

Sat Apr 23 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। शनिवार की सुबह आरटीओ और ट्रेफिक पुलिस के संयुक्त दल ने शहर के प्रमुख स्कूलों से संचालित होने वाली बसों की जांच का अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 5 प्रमुख स्कूलों की 17 बसों में खामियां पाई गई है। इन स्कूलों को आरटीओ की ओर से नोटिस […]

Breaking News