बारिश ने दिखाया असर: प्रोटोकाल कार्यालय के कम्प्यूटरों में घुसा पानी

mahakal new protcol office

फेसिलिटी सेंटर में बनाए गए नए कार्यालय में शिफ्टिंग की तैयारी

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रोटोकाल कार्यालय में बारिश के पानी ने प्रवेश कर कम्प्यूटर आदि को खराब कर दिया। मंदिर प्रशासन ने इसकी तैयारी पहले की कर रखी थी। एक नया कक्ष बनाया गया है। जिसमें प्रोटोकाल संबंधित सभी व्यवस्था यहीं से श्रद्धालुओं को प्राप्त हो पाएंगी। एक दो दिन में यहां से कार्य करना शुरू कर दिया जाएगा।

मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि बारिश को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पहले ही फेसिलिटी सेंटर के वीआईपी प्रवेश द्वार पर स्थित जूता स्टैंड को हटाकर यहां पर प्रोटोकाल कार्यालय खोलने के लिए दो कक्षों का निर्माण कर दिया था। लेकिन बारिश के पानी ने इस अस्थाई प्रोटोकाल कार्यालय में कम्प्यूटर आदि को खराब कर दिया था। लिहाजा शीघ्र ही फेसिलिटी सेंटर में बनाए गए नये कार्यालय में शिफ्टिंग की जा रही है। कर्मचारियों को श्फ्टििंग के आदेश प्रदान कर दिए गए हैं।

बारिश के पानी में नहीं भीगेंगे श्रद्धालु

टीन की चादरों से निर्मित इस प्रोटोकाल कक्ष के फेसिलिटी सेंटर के अंदर होने से यहां पर 1500, 250, 100 रुपए की प्रोटोकाल टिकट लेने वालों को बारिश में नहीं भीगना पड़ेगा। यहां पर कक्ष के उपर पांडाल भी मंदिर प्रशासन ने तान दिया है। ऐसे में श्रद्धालु बारिश के दिनों में यहां पर आकर आराम से टिकट कटवाकर पास से ही दर्शन के लिए निकल जाएगा।

कर्मचारियों को भी मिलेगी सहूलियत

प्रोटोकाल कर्मचारी वीआईपी पाइंट मिलने के बाद जब नए बने हुए कार्यालय से अपने अतिथियों के लिए प्रस्थान करेंगे तो वे भी भीगने से बचेंगे। वहीं उनके बैठने आदि की जगह भी बारिश के पानी से सुरक्षित होने के चलते वे और अधिक कार्यक्षमता से अपने कार्य को अंजाम दे सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रा को दोस्त ने लगाई लाखों की चपत

Sat Jul 2 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। कोचिंग में साथ पडऩे वाले छात्र ने ने पिता की बीमारी का बहाना बनाकर साथी छात्रा को 4.36 लाख रुपए की चपत लगा दी। मामले में शिकायत दर्ज होने पर खाराकुआं पुलिस ने छात्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। खाराकुआं क्षेत्र निवासी ज्वेलर्स कौशल कोठारी […]