बार कोड स्कैन करते ही मिले पांच ट्रांजेक्शन के मैसेज

आर्मीमेन बनकर शातिर बदमाश ने की धोखाधड़ी

उज्जैन, अग्निपथ। डीजे और महिला सिंगर की बुकिंग करने के बाद आर्मीमेन बनकर शातिर बदमाश ने खाते से साढ़े सात हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। धोखाधड़ी का शिकार डीजे संचालक ने मामले की शिकायत आवेदन देकर पुलिस को दर्ज कराई है।

21 मार्च को गायत्रीनगर में रहने वाले डीजे साउंड का काम करने वाले अंशुल भावसार के मोबाइल पर आर्मी डिपार्टमेंट में फेयरवेल पार्टी में डीजे लगाने और महिला सिंगर के लिये कॉल आया। अंशुल ने एक दिन का चार्ज सात हजार रुपये बताया। कॉल करने वाले ने खुद को आर्मीमेन होना बताकर 22 मार्च को नागझिरी स्थित आर्मी कार्यालय बुलाया। अशुंल केन्द्रीय विद्यालय के पास नागझिरी पहुंचा और उक्त नंबर पर कॉल किया।

आर्मीमेन बने शातिर बदमाश ने पार्टी की लोकेशन चेंज होना बताई और कहा कि कार्यालय में आने के लिये गेट पास बनवाना होगा। जिसकी फीस जमा करना होगी। अंशुल ने फीस जमा करने से इंकार किया तो बदमाश ने उसे अपनी बातों में उलझाकर कहा कि जमा फीस प्रोग्राम के बाद वापस कर दी जाती है। उसके मोबाइल पर बार कोड भेजा गया।

जिसके स्कैन करते ही अंशुल के मोबाइल पर पांच मैसेज प्राप्त हुए है। जिसमें खाते से साढ़े सात हजार रुपये निकाला जाना बताया गया। उसे अपने साथ धोखा होने पर उसी नंबर पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल बंद हो चुका था। उसने मामले की शिकायत चिमनगंज थाने पहुंचकर की। पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर मामले की शिकायत सायबर सेल में दर्ज कराने को कहा।

विदित हो कि पिछले कुछ महिनों से ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतें काफी बढ़ गई है। शातिर बदमाश लोगों को अपनी बातों में उलझाकर उनसे बिना पासवर्ड और ओटीपी प्राप्त कर खातों से हजारों-लाखों की धोखाधड़ी कर रहे है।

ऐसे रहे सावधान

  • किसी के द्वारा भेजे गये बार कोड को स्कैन ना करे।
  • किसी भी लिंक को ओपन ना करें।
  • कॉल करने वालों की बातों पर विश्वास ना करें।
  • ऑनलाइन काम के पहले पूरी जानकारी रजिस्टर्ड एमपी ऑनलाइन से प्राप्त करें।
  • सोशल साइट पर चलने वाले विज्ञापनों से सामान की खरीददारी से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोडिंग वाहन से उड़ाया 50 इंच का एलइडी टीवी

Thu Mar 24 , 2022
फ्लिपकार्ट डिलेवरी बॉय के साथ वारदात उज्जैन, अग्निपथ। दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चलते लोडिंग ऑटो रिक्शा से 50 इंच का एलईडी टीवी उड़ा दिया। डिलेवरी बॉय को पता चलते ही उसे आटो रोका, बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। पंवासा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। […]