बाला बच्चन के सामने दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन में निकाय चुनाव के लिए पार्टी की बैठक लेने आए पूर्व मंत्री बाला बच्चन के सामने शनिवार को कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी दावेदारों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। पूरे दिन कांग्रेस कार्यालय पर गहमा-गहमी बनी रही। 54 वार्डो के लिए बाला बच्चन को 100 से ज्यादा दावेदारों ने अपने बायोडॉटा सौंपे है।

शनिवार को उज्जैन आए पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने शहर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं से बात की। पार्षद चुनाव में दावेदारी करने वाले वार्ड स्तर के कई सारे नेताओं से बाला बच्चन ने कहा कि मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस बार जिला स्तर पर ही उम्म्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए है। जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष की अगुवाई में स्थानीय नेताओं की एक समिति बनाई गई है, यह समिति ही पार्षद पद के उम्मीदवार तय करेगी। बाला बच्चन ने कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मंशा के अनुरूप उम्मीदवार चयन में भी पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देगी।

चेतन यादव ने कहा- स्थानीय हो उम्मीदवार

कांग्रेस में महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में तराना विधायक महेश परमार का नाम लगभग तय हो जाने के बाद कांग्रेस में स्थानीय उम्मीदवार की मांग तेज होने लगी है। शनिवार को पूर्व पार्षद चेतन यादव ने भी स्थानीय उम्मीदवार की मांग रखी है। यादव ने कहा है कि महापौर पद का उम्मीदवार शहर का होगा तो सभी उसके साथ खड़े होंगे।

शुक्रवार को ही महेश परमार के चयन के खिलाफ विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजमोहन गेहलोत ने कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया था। शहरी उम्मीदवार के मुद्दे पर बाला बच्चन ने कहा है कि पीसीसी और कमलनाथ ने उज्जैन, इंदौर को लेकर पहले से मन बना रखा है। जो भी नाम फाइनल होगा, उसे जल्द डिक्लियर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विशाल परिवार है, यहां यदि छुटपुट विरोध सामने आता है तो उसे आपस में बातचीत के जरिए सुलझा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

70 साल बाद बिछना शुरू हुआ नेशनल हाइवे का जाल

Sat Jun 4 , 2022
सांसद ने पत्रकार वार्ता में गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां उज्जैन, अग्निपथ। केंद्र सरकार में भाजपा के काबिज होने और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 8 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री के 8 साल पूरे होने पर शनिवार को सांसद अनिल फिरोजिया सहित भाजपा नेताओं […]
ujjain sansad press varta 04 06 22