बालिका गृह में रह रही युवती को छुड़ाने का प्रयास

उज्जैन पुलिस फाइल

मां और भाई के खिलाफ केस दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। बचपन से बालिका सुधारगृह में रह रही युवती को नारी निकेतन ले जाते समय उसकी मां और भाई ने छुड़ाकर ले जाने का प्रयास किया। सुधारगृह के कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया है।

नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि मुल्लापुरा क्षेत्र की रहने वाली पूजा के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, उसे बचपन से बालिका सुधार गृह लालपुर में रखा गया था। जहां उसकी पढ़ाई पूरी हुई। 18 वर्ष पूर्ण होने पर उसे सोमवार को नारी निकेतन बसंत विहार शि ट किया जा रहा था। बालिका सुधारगृह की महिला कर्मचारी उसे आटो से बसंत विहार छोडऩे जा रही थी।

उसी दौरान नागझिरी क्षेत्र में युवती की मां गिरजाबाई और भाई शिवा ने आटो रोक युवती को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। युवती परिजनो के साथ जाना नहीं चाहती थी। उसके बाद भी जबरदस्ती की गई। महिला कर्मचारियों के शोर मचाने पर लोग जमा हो गये। मामले की शिकायत मिलने पर युवती की मां और भाई के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि परिजन युवती की शादी करना चाहते है, लेकिन युवती शादी पैरों पर खड़ी होने के लिये सिलाई सीख रही है। उसने शादी से इंकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल दर्शन करने आ रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 2 की मौत, तीसरा घायल

Tue Apr 5 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। इंदौररोड पर मंगलवार सुबह सडक़ हादसा हो गया। कार सडक़ से उतरने के बाद पेड़ से टकराई गई। 2 युवको की हादसे में मौत हुई है, तीसरा साथी घायल है। तीनों महाराष्ट्र से महाकाल दर्शन करने उज्जैन आ रहे थे। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर से […]