बिजली कंपनी कार्यालय से 26 लाख के मीटर चोरी

विभाग ने की खानापूर्ति, बिना ताला तोड़े हुई वारदात,अफसर बोले पुराने थे मीटर

उज्जैन,अग्निपथ। विद्युत कंपनी के मक्सी रोड कार्यालय में अनोखी घटना सामने आई। चोर विभाग के स्टोर से 26 लाख रुपए के मीटर ले उड़े। घटना का पता चलने पर अधिकारी ने गुरुवार को माधवनगर थाने में आवेदन दिया, लेकिन घटना स्थल की संदिग्ध स्थिति सामने आने पर जिम्मेदारों के नाम बताने से बचते रहे। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शहर में नए मीटर लगाकर बदले में उतारे जा रहे पुराने एनर्जी मीटर विद्युत कंपनी के मक्सी रोड झोन कार्यालय के स्टोर में रखे जाते हैं। अनुपयोगी हो चुके प्रत्येक मीटर की कीमत 1536 रुपए है। स्टोर में रखे 26,37,317 रुपए कीमत के 1717 एनर्जी मीटर अज्ञात चोर ले उड़ा। चोरी का पता बुधवार दोपहर उस समय चला जब कर्मचारी आकाश राठौर ने स्टोर खोला। घटना मालूम पड़ते ही कार्यालय में हडक़ंप मच गया। मामले में अधिकारियों ने गुरुवार को थाने में आवेदन दिया। बताया कि चोर खिडक़ी की ग्रिल काटकर वारदात कर गए। लेकिन जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसआई महेंद्र मकाश्रे ने ग्रिल पर जंग देख पूर्व से कटी बताते हुए स्टोर संभालने वालों के नाम पूछे। अधिकारी उन्हें नाम नहीं बता पाए। नतीजतन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। लेकिन जांच शुरू कर दी। वहीं अधिकारियों ने भी विभागीय जांच का कहा है।

25 दिन में हुई चोरी

झोन के एई वीके शर्मा ने बताया कि शहर में नए बदले में निकाले जा रहे पूराने मीटर स्टोर में रखकर उसका रिकार्ड रखते है। स्टोर में अमूमन कोई काम नहीं होता। लेकिन 18 दिसंबर को चेक करने पर स्टोर मीटर थे। लेकिन बुधवार को नहीं मिले। संभवत: 25 दिन के दौरान ही चोर खिडक़ी की ग्रिल काटकर चोरी कर गए। मीटर भंगार थे और उन्हें शंकरपुर स्टोर में भेजना था।

न ताला टूटा न गाड़ी आई

खास बात यह है कि कार्यालय के गेट नंबर 8 पर ताला लगा रहता है। स्टोर में भी ताला यथावत मिला। बिना किसी वाहन के भारी संख्या में मीटर ले जाना संभव: नहीं। वहीं चोर बक्से खाली छोडक़र उसमें से मीटर ले गए और अधिकारियों को हफ्तों पता ही नहीं चला और अब 26,37,312 रुपए कीमत के मीटर को अनुपयोगी बताकर आवेदन से औपचारिकता पूरी करने का प्रयास कर रहे हैं।

इनका कहना

मातहतों से पता चला कि चोर स्टोर रूम की जाली तोडक़र पुराने मीटर ले गए। मामले में विभागीय जांच करवाएंगे।
-सतीश कुमरावत, कार्यपालन यंत्री,पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी, मक्सी रोड झोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचायत चुनाव के लिए जनप्रतिनिधियों ने किया आंदोलन

Thu Jan 13 , 2022
प्रदेश अध्यक्ष बोले-चुनाव कराओ या अधिकार लौटाओ नहीं तो भोपाल में डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन होगा उज्जैन। प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव तो स्थगित कर दिये हैं लेकिन पंचायती राज जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार नहीं लौटाये हैं। इसका विरोध पूरे प्रदेश में शुरू हो गया है और इसकी कमान संभाली […]

Breaking News