बिनोद मिल्स के मजदूरों को शीघ्र बकाया भुगतान करें शासन

उच्चतम न्यायालय के निर्णय का पालन करने की मजदूरों ने की मांग

उज्जैन। बिनोद मिल्स के मजदूरों की बैठक श्रम शिविर कोयला फाटक पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वस्त्र उद्योग श्रमिक संघ के हरिशंकर शर्मा ने की।

मजदूर संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश भदौरिया ने बताया कि शासन की उदासीनता के चलते अब तक मजदूरों को भुगतान न होने पर उच्चतम न्यायालय में शीघ्र ही प्रकरण दर्ज होकर पेशी होने की संभावना है। श्रमिक नेता रशीद भाई ने नेताओं को दलगत राजनीति से दूर रहकर श्रमिकों को शीघ्र भुगतान करवाने की मांग की है। इस बाबत कैबिनेट में शीघ्र प्रस्ताव पेश कर स्वीकृति प्रदान करें।

अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने मध्यप्रदेश शासन से मांग की है कि हीला हवाली छोडक़र श्रमिकों को शीघ्र भुगतान करवाने की व्यवस्था करें। अन्य वक्ता मेवाराम, प्रद्योत चंदेल, भूपेन्द्र कुशवाह, लक्ष्मीनारायण रजक, संतोष सुनहरे, देवकरण पंवार, चिंतामण, मोतीलाल अखंड, रमेश शर्मा, रामनारायण जाटवा, रामचंद्र सूर्यवंशी, हाजी मोहम्मद हुसैन, इलियास भाई, गीताबाई, शारदाबाई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिन प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना मरीज, 194 से अधिक अस्पताल में भर्ती

Sun Mar 14 , 2021
कोरोना स्क्वाड का गठन, आज से भेजा जाएगा जेल उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना संक्रमण का नया स्ट्रेन उज्जैन शहर में भी तेजी से अपना प्रभाव दिखा रहा है। दिन प्रतिदिन कोरोना से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार से जिला प्रशासन द्वारा कोरोना स्क्वाड दल को सडक़ पर उतारा जाएगा। […]