बैंककर्मी ने जहर खाकर की आत्महत्या

ऑनलाइन जहर मंगाकर

उज्जैन, अग्निपथ। सहारा बैंक में काम करने वाले कर्मचारी ने सोमवार-मंगलवार रात सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। उसे कुछ दिनों से खातेदार पैसा लौटाने के लिये परेशान कर रहे थे।
इंगोरिया में रहने वाले योगेश पिता गोर्वधन सोनी (42) को परिजन सोमवार रात जिला अस्पताल लेकर आये थे। योगेश ने सल्फास खाई थी। कुछ देर चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।

मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि योगेश सहारा बैंक में एजेंट के साथ कम्प्यूटर चलाने काम करता था। 10 सालों में उसने कई खाते खुलवाकर डेली कलेक्शन और एफडी कराई थी। कुछ साल पहले सहारा बैंक डूब गई। उसका पैसा किश्तों में दिख जा रहा है। लेकिन योगेश को कुछ दिनों एफडी कराने वाले परेशान करने लगे थे।

उनका कहना था कि हमने योगेश को पैसा जमा करने के लिये दिया था। ब्याज सहित हमारा पैसा दिलवाये। लोगों की पैसे मांगने पर वह काफी तनाव में आ गया था, जिसके चलते उसने सल्फास खा ली थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक्टिवा पर लात मारकर नर्स को गिराने की कोशिश, पति गिरफ्तार

Tue Dec 21 , 2021
बहू ने जहर खाया, पति और सास पर केस दर्ज उज्जैन, अग्निपथ। महिलाओं के प्रताडऩा के दो मामले मंगलवार को सामने आए है। ढांचा भवन में पत्नी को एक्टिवा पर जाते समय पति ने लात मारकर गिराने का प्रयास किया है। चिमनगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं […]

Breaking News