बैंक डिप्टी मैनेजर ने किया 15 लाख का गबन

1526 छात्रों अकाउंट खोलने के पैसे अपने खाते में जमा किये, केस दर्ज

इंदौर, अग्निपथ। लसूडिय़ा थाने में एक बैंक मैनेजर और उसके दो साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दोनों पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। यह केस बैंक के ही अफसर ने दर्ज करवाया है।

लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि रजनीश गुप्ता पिता कृष्ण कुमार निवासी फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड की शिकायत पर आरोपी आशीष पालीवाल निवासी लक्ष्मणपुरा, कैलाश तुरकर और मनोज के चंद्रवंशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

फरियादी रजनीश फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में मैनेजर है, जबकि आरोपी आशीष पालीवाल उसी बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। साल 2019 में आरोपी आशीष की पोस्टिंग हुई थी। आरोप है कि विक्रांत कॉलेज के 1526 छात्रों के खाते खोलने के लिए जो पैसा आशीष पालीवाल के पास आया था, वह पैसा उसने बैंक में जमा ना करते हुए अपने खुद के और अन्य आरोपियों के खातों में जमा कर दिया।

जिन छात्रों का पैसा था उन छात्रों को बैंक की फर्जी रसीदें बनाकर दे दी। कुल 14 लाख 94 हजार रु. के गबन की बात सामने आई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झाबुआ में एक बार फिर कोरोना ने दिखाई ताकत: आज मिले 124 कोरोना मरीज

Tue Jan 25 , 2022
795 एक्टिव केस, सभी का इलाज होमआइसोलेशन में जारी झाबुआ, अग्निपथ। जिले में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट में 124 नए कोरोना संक्रमित आए हैं। झाबुआ शहर में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। यहां एक बार फिर 69 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। मंगलवार को जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार […]

Breaking News