बैरिकेट्स कूदना चाहा तो पुलिस ने मारे डंडे सडक़ पर लेटे तो उठाकर गाड़ी में डाल दिया

Youth congress andolan

लंबे समय बाद कांग्रेस का प्रभावी आंदोलन, 70 गिरफ्तार

उज्जैन, अग्निपथ। पुलिस भर्ती घोटाले को कांगेस व्यापम-02 के रूप में प्रचारित कर प्रदेश सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में जुटी है। सोमवार दोपहर इसी मुद्दे पर युवक कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कोठी रोड़ पर हल्की झड़प हुई और इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित 70 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

दोपहर करीब 12 बजे दशहरा मैदान पर एकत्रित हुए 200 से ज्यादा युवा कांग्रेसियों ने मूंगी तिराहा, कालिदास अकादमी परिसर के सामने से होते हुए कोठी पैलेस तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेसियों ने खुद की पार्टी के झंडे लहराए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

आंदोलन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता।
आंदोलन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता।

कोठी पैलेस पहुंचने से पहले ही अनूभूति पार्क के सामने पुलिस ने बैरिकेट लगाकर कांग्रेसियों का रास्ता रोक दिया। यहां धक्का-मुक्की हुई, कुछ युवा कांग्रेसियों ने बैरिकेट लांघने की भी कोशिश की। बैरिकेट के पीछे खड़े पुलिसकर्मियों ने लाठियां ठूंसकर उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। बैरिकेट के बाहर हंगामा होने लगा तो पुलिस ने युवा कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाना शुरू कर दिया।

कुछ सडक़ पर नीचे लेट गए तो इन्हें हाथ-पैर पकडक़र गाड़ी में डाल दिया। पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल पटेल, उत्तम जायसवाल, अविनाश घावरी, रवि यादव, रिजवान खान, लालसिंह जादव, राहुल डाबी सहित 70 कांग्रेसियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लाइन की अस्थाई जेल में छोड़ दिया। यहां इन्हें करीब आधे घंटे तक बैठाए रखने के बाद सभी को जमानत पर रिहा कर दिया। गिरफ्तार किए गए सभी युवा कांग्रेसियों के खिलाफ धारा 151 लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिंहस्थ मेला क्षेत्र से मुक्त नहीं होगा सांवरा खेड़ी, जीवन खेड़ी

Mon Apr 11 , 2022
मास्टर प्लान के प्रारंभिक प्रकाशन पर भोपाल में आपत्ति करेगा अखाड़ा परिषद उज्जैन, अग्निपथ। सिंहस्थ 2016 के दौरान जहां मेला क्षेत्र स्थापित था जिसमें स्थाई और अस्थाई जो भी कैंप, सैटलाइट टाउन, पुलिस कैंप, हॉस्पिटल सावरा खेड़ी ओर जीवन खेड़ी क्षेत्रों में लगे थे उन्हें मेला क्षेत्र से मुक्त नहीं […]
Akhada prishad adhyaksh with collector 11 04 22

Breaking News