बोलेरो से हो रहा था अवैध शराब परिवहन, पुलिस ने तीन को पकड़ा

उज्जैन, अग्निपथ। आधी रात को बोलेरो से अवैध शराब का परिवहन होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की और बोलेरो को जब्त उसमें सवार तीन युवको को हिरासत में ले लिया। 15 हजार से अधिक की अवैध शराब बरामद की गई है।

भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार-गुरुवार रात उन्हेल रोड़ से उज्जैन की ओर आ रही बोलेरो क्रमांक एमपी 09 सीएम 1024 में अवैध शराब भरी होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने ग्राम सोडग़ चौराहा पर घेराबंदी करते हुए बोलेरो को रोका। उसमें तीन युवक सवार थे, जिन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस घेराबंदी के चलते हिरासत में आ गये।

बोलेरो की तलाशी लेने पर उसमें रखे 200 क्वार्टर देशी और 50 मसाला शराब के बरामद हो गये। थाने लाकर हिरासत में लिये गये गोपाल पिता हीरालाल, राहुल पिता सोहन और चंदन पिता प्रहलाद के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। शराब की कीमत 15 हजार 500 और जब्त बोलेरो 2 लाख कीमत की होना सामने आई है।

हासामपुरा से बरामद हुई शराब

चिंतामण थाना पुलिस ने सूचना के बाद ग्राम हासामपुरा में गोकुलसिंह के घर दबिश देकर अवैध शराब की 6 पेटी बरामद की है। जिसकी कीमत 20 हजार रुपये होना सामने आई है। पुलिस के अनुसार दबिश के दौरान गोकुलसिंह भाग निकला था, जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो भाइयों की हत्या करने वाले परिवार को दोहरी उम्रकैद

Thu Aug 18 , 2022
रंजिश में पत्थर से कुचलकर मार डाला था उज्जैन,अग्निपथ। जिला न्यायालय ने पांच साल पहले हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में गुरुवार को फैसला सुनाया। न्यायालय ने जघन्य हत्याकांड में महिला सहित परिवार के पांच लोगों को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। धोबी गली निवासी विशाल लश्करी और जितेंद्र पिता […]
न्यायालय