खबरों के उस पार: सिंधिया से सबक लें अन्य नेता..!

कभी कांग्रेस पार्टी के मुख्य चेहरा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के आंख के तारे बने हुए हैं। इसमें कोई शक नहीं की कांग्रेस पार्टी की जीत में ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया की महत्वपूर्ण भूमिका थी। किन्तु अब समय परिवर्तित हो गया है। इसके बाद भी सिंधिया में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं आया है। जो भीड़ कांग्रेस के जमाने में सिंधिया के पीछे चलती थी वही भीड़ आज भी पीछे चल रही है। व

हीं सिंधिया की कार्यप्रणाली से कई नेताओं को सबक लेने की जरूरत है। जैसे ही कोरोना का प्रकोप कम हुआ सिंधिया के दौरे शुरू हो गये हैँ। सिंधिया हर उस क्षेत्र में जा रहे हैं। जहां उनके समर्थकों की क्षति हुई है। हर उस परिवार में पहुंच रहे हैं, जहां उनके समर्थकों ने किसी को खोया है। हर उस परिवार के आंसू पोछने जा रहे हैं। जिसने कोरोना में अपने किसी को खोया है।

आने वाले दिनों में ज्योतिरादित्य सिंधिया का शहर में भी दौरा होने वाला है। निश्चित रूप से यहां पर वह उन सभी समर्थकों के घर जायेंगे जहां कोई खुशी का अवसर आया हो या किसी घर में मौत, मातम या दु:ख छाया हो। ङ्क्षसधिया की यही कार्यप्रणाली उन्हें अन्य नेताओं से अलग करती है। हालांकि ठीक इसी प्रकार की कार्यप्रणाली पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा महाकाल के दरबार में भेदभाव, गरीब श्रद्धालु दर्शन से वंचित

Mon Jul 5 , 2021
ऑफलाइन काउंटर नहीं खोले, स्मार्ट फोन और टिकट खरीदने की सामर्थ्य नहीं तो महाकाल के दर्शन नहीं उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन करवाया जाना शुरू तो कर दिया गया है। लेकिन ऐसे आम श्रद्धालु जिनके पास स्मार्टफोन नहीं हंै और इनकी जेब भी खाली है, तो […]