ब्राण्ड एंबेसेडर अनुष्का ने छात्रों को किया जागरूक

उज्जैन, अग्निपथ। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अन्तर्गत शहर में स्वच्छता के प्रचार प्रसार के लिए नगर निगम द्वारा स्वच्छता के ब्राण्ड एम्बेसेडर नियुक्त किये गए है, इनके द्वारा प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रो में जाकर नागरिकों को स्वच्छता की प्रति जागरूक किया जा रहा है।

शुक्रवार को ब्राण्ड एंबेसेडर अनुष्का राय द्वारा वार्ड क्रमांक 33 स्थित नूतन स्कूल के छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के संबंध में जानकारी दी।

साथ ही थ्री- आर कॉर्नर के बारे में जानकारी देते हुए वेस्ट से बेस्ट के बारे में बताया गया और अपील की गई कि आप सभी के सहयोग से ही उज्जैन को हम स्वच्छता सर्वेक्षण में नम्बर वन बना सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम विवि की बैठक का कार्यपरिषद सदस्यों ने किया बहिष्कार

Fri Dec 17 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बुलाई गई बैठक का कार्यपरिषद के अशासकीय सदस्यों ने बहिष्कार किया है। विक्रम विवि की कार्यपरिषद में राज्यपाल द्वारा नामित 6 अशासकीय सदस्य है, इनमें से एक भी शुक्रवार दोपहर की बैठक में शामिल नहीं हुआ। राज्यपाल […]

Breaking News