भाजपा नेता ने वैक्सीनेशन सेंटर पर शिक्षक को पीटा, केस दर्ज

रजिस्ट्रेशन देखने की बात पर हुआ विवाद

उज्जैन,अग्निपथ। एक भाजपा नेता के खिलाफ गुरुवार को देवासगेट पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि नेता ने वैक्सीनेशन सेंटर पर तैनात शिक्षक से मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई है। रजिस्ट्रेशन देखने की बात पर हुए विवाद में प्रकरण के बाद समझौते का दावा किया जा रहा है।

सुदामा नगर मार्ग स्थित बीएससी नर्सिंग कॉलेज वैक्सीनेशन सेंटर में शिक्षक संदीप पिता रामचंद्र बौरासी की रजिस्ट्रेशन व स्लाट चेक करने के लिए तैनात हैै। गुरुवार दोपहर भाजपा नेता राजेश बोड़ाना कुछ लोगों के रजिस्ट्रेशन चेक करवाने गए थे। यहां सुनवाई नहीं करने की बात पर विवाद होने के कारण बोड़ाना ने बौरासी को पीट दिया। नतीजतन बौरासी काम छोडक़र थाने जा पहुंचा और रिपोर्ट कर दी।

पुलिस ने बोड़ाना पर धारा 353, 332 व 186 का केस दर्ज कर दिया। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता होना बताया जा रहा है। याद रहे कुछ माह पूर्व जिला अस्पताल के डाक्टर से भी बोड़ाना का विवाद हुआ था। मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायती आवेदन दिया था।

इनका कहना है..

बौरासी को वैक्सीनेशन के इच्छुक लोगों का रजिस्ट्रेशन चेक करना नहीं आ रहा था। समझाने पर बहस करने लगा और महिलाओं से भी अभद्रता की। विरोध करने पर झूठा केस दर्ज करा दिया। मामले में समझौता हो गया है।
-राजेश बोड़ाना, भाजपा नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद के खास लोगों का ऑफिस में वैक्सीनेशन, सोशल साईट पर फोटो पोस्ट

Thu May 13 , 2021
कांग्रेस का आरोप लोग मर रहे और सांसद पद का दुरुपयोग कर रहे उज्जैन,अग्निपथ। वैक्सीनेशन के लिए आम लोग परेशान हो रहे और सांसद अनिल फिरोजिया अपने खासों को ऑफिस में टीके लगवा रहे है। सोश्यल साईट पर टीके लगवाते फोटो देख कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लोग मर रहे […]