भाभी की हत्या के बाद से लापता देवर की मिली लाश

चंबल नदी में डूबकर आत्महत्या की आशंका

उज्जैन, अग्निपथ। महिला की गला कटी लाश घर की दूसरी मंजिल के कमरे से मिलने के बाद से लापता देवर की लाश गुरुवार सुबह चंबल नदी से मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया।

मंगलवार शाम इंगोरिया के ग्राम नरसिंगा में शाम 5 बजे पुलिस एक मकान पर पहुंची थी। जहां माया पति संतोष कुमावत (40) की गला कटी लाश खून से सनी हालत में पड़ी थी। माया को स्कूल से लौट कर पुत्र अभिषेक ने देखा और फिर परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। पुलिस को घटनास्थल से दराता मिला था, घर से देवर मुकेश लापता था। जिस पर भाभी की हत्या का शक जताया गया था।

टीआई पीएस खलाटे ने बताया कि मुकेश की दो दिनों से तलाश की जा रही थी। गुरुवार सुबह 8 बजे जानकारी मिली कि ग्राम नरसिंगा से गुजर रही चंबल नदी में एक लाश दिख रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। मृतक मुकेश कुमावत था। परिजन भी जानकारी लगने पर पहुंच गये थे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। संभावना जताई गई कि हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से उसने नदी में कूदकर जान दी है।

परिवार ने बताया था दिमागी कमजोर

माया की लाश मिलने और देवर के गायब होने पर परिवार का कहना था कि मुकेश दिमागी रूप से बीमार है। वह घर से चला जाता है और लौट आता था। लेकिन जिस तरह से माया का गला कटा हुआ था, उससे लग रहा था कि मुकेश दिमागी रूप इतना बीमार नहीं है। जरुर कोई वजह रही है कि उसने भाभी को गला काटकर हत्या कर दी। परिजनों का यह भी कहना था कि उसकी हालत के चलते पत्नी दो बच्चों को लेकर मायके चली गई थी और तलाक ले लिया था।

पति गया था पावागढ़

घटना वाले दिन माया का पति रिश्तेदारों के साथ पावागढ़ माता के दर्शन करने गया था। घर पर ममेरा भाई रोहित, देवर मुकेश और माया का बेटा अभिषेक था। बेटा सुबह 11 बजे स्कूल चला गया था। रोहित सेल्समेन है। जो दोपहर 1 बजे निकल गया था। घटना के समय मुकेश था और उसके बाद ही हत्या को अंजाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर में युवक की हत्या के पीछे भी सूदखोरों का हाथ

Thu Oct 14 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। बुधवार सुबह इंदौर में पोलो ग्राउंड बिजली कंपनी के ऑफिस के पास हुए उज्जैन निवासी युवक के मर्डर में पुलिस मेन एंगल कर्ज का ही मान रही है। शेयर मार्केट का काम करने वाले युवक के मोबाइल से ऐसी कई रिकॉर्डिंग पुलिस को मिली हैं, जिनमें लेन-देन का […]
ujjain ke yuvak ki indore me hathya 13102021

Breaking News