ई-रिक्शा, ऑटो और बड़े वाहनों के लिए रूट होंगे तय

mukesh tatwal

एसपी के पास पहुंचे महापौर, 2 को करेंगे बड़ी बैठक

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन शहर में आने वाले दिनों में ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और अन्य बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए जाएंगे। इसके अलावा सडक़ पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ भी बड़े स्तर पर मुहीम चलाई जाएगी। शु्क्रवार को महापौर मुकेश टटवाल ने एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला से मुलाकात की और दिसंबर महीने में यातायात सुधार के लिए चलाए जाने वाली मुहीम को लेकर बातचीत की। इसके अलावा महापौर ने स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचकर इंटिग्रेटेड ट्रेफिक सिस्टम का काम भी देखा।

महापौर मुकेश टटवाल एक वीडियों जारी कर शहर का यातायात सुधारने के लिए मुहीम चलाने की चेतावनी दे चुके है। शुक्रवार को वे एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह से मिले। यहां एसपी के साथ शहर के चुनींदा 30 चौराहों पर यातायात सुधार के लिए बदलाव को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा यातायात सुधार के लिए मुहीम पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि 2 दिसंबर को नगर निगम, पुलिस और राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बड़ी बैठक होगी। इस बैठक में शहर का यातायात सुधारने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर बात होगी।

यातायात चालान के 6 करोड़ बाकी

इंटिग्रेटेड ट्रेफिक सिस्टम के अंतर्गत शहर के प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा कैमरे लगाए गए है। चौराहों पर यातायात सिग्नल का उल्लंघन करने वालों को ई-चालान भेजा जाता है। स्मार्ट सिटी कंपनी के कार्यालय से अब तक 1 लाख 38 हजार चालान बन चुके है। केवल चालान के रूप में ही कंपनी को आम लोगों से 6 करोड़ रूपए की वसूली करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रियंका के उज्जैन दौरे पर संशय राहुल के लिए तैयारियां तेज

Fri Nov 25 , 2022
कलेक्टर, एसपी के साथ कांग्रेस नेताओं ने की बैठक, पूर्व मंत्री भी आए उज्जैन उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 29 नवंबर को उज्जैन में प्रवेश और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की उज्जैन में आमसभा व 2 दिन प्रवास की तैयारियां तेज हो गई है। प्रियंका गांधी भी […]