मंडी में गोडाउन के ताले तोडक़र 13 लाख नगदी ले गए बदमाश

खेतों के रास्ते आए थे चोर

धार, अग्निपथ। शहर की कृषि उपज मंडी में स्थित एक गोडाउन में लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने रात में शटर का ताला तोडक़र अंदर तिजोरी में रखी नकदी चुराई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि गोडाउन के अंदर से बदमाश सिर्फ नगदी ही लेकर गए हैं। ऐसे में रेकी की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

चोरी के बाद जब मामले की जांच करने के लिए पुलिस पहुंची तो नगदी का जो आंकड़ा सामने आया है, वह भी होश उड़ाने वाला है। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार कृषि उपज मंडी में महेंद्र खंडेलवाल नाम से संचालित फर्म के गोडाउन पर बदमाशों ने धावा बोला। यह गोडाउन कृषि उपज मंडी प्रांगण क्रमांक 2 में स्थित है। यहां पर बदमाशों ने ताले तोड़ कर अंदर रखी अलमारी और तिजोरी को तोड़ा और अंदर रखे करीब 13 लाख रुपये चुरा ले गए। घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।

डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की भी मदद ली गई है। जांच के लिए डॉग स्क्वाड को लाया गया। ऐसे में डॉग स्क्वाड भी मंडी की बाउंड्री वॉल के पास खेतों के रास्ते होकर साईंधाम कॉलोनी की तरफ जाते हुए देखा है।वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मजदूरों और हम्माल की रकम

फर्म के संचालक संदीप यादव ने बताया कि हर रविवार को 500 मजदूरों को हफ्ता बांटना होता है इसलिए रकम दुकान में रखी थी सुबह रविवार होने के कारण दिन भर मजदूरों और हम्माल का हिसाब होता है। फरियादी द्वारा एफआईआर में दुकान में करीब 13 लाख रुपए चोरी होना बताया। वहीं सूत्रों व बाजार में चर्चाओं का कहना है कि यह राशि किसी दूसरे काम की भी हो सकती है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही तय हो पाएगा कि यह रकम कैसी थी।

फरियादी ने एफआईआर में बताया

वही संदीप पिता गोपाल यादव (31) निवासी छत्रीपुरी धार व भाई लखन यादव के साथ रिपोर्ट दर्ज करवाई है व बताया कि अनाज मंडी भोजशाला के पास मण्डी परिसर मे दुकान नंबर 14 है। 17 दिसम्बर को बैंक से 8 लाख रुपये निकाले तथा 5 लाख रुपये छोटे भाई लखन ने बैंक से निकालकर दुकान में अलमारी में रख दिये थे। अलमारी को ताला लगा दिया था।

शाम 6.30 बजे दुकान बंद करके संदीप घर चला गया था। 18 दिसम्बर को सुबह करीब 9 बजे दुकान खोलकर अन्दर घुसा तो अलमारी का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी नोटों से भरी थैली नहीं दिखी। पीछे जाकर देखा तो वहां पास वाली दुकान के शटर के सहारे ऊपर चढक़र चद्दर उठाकर अंदर घुसने की स्थिति दिखी।

मंडी में कैमरे चालू पीछे के रास्ते अंदर आये चोर

मंडी में चोरी के लिए पीछे के रास्ते अंधेरे का फायदा उठाकर अंदर आये थे। बता दें कि मंडी लगे कैमरे चालू हैं। वही मंडी में अलग अलग पाली में कर्मचारी की ड्यूटी लगती है। कर्मचारी रात में वहीं रहते है। पीछे की साइड होने के चलते चोरों ने इसका फायदा उठाकर चोरी की गई वही पीछे दुकान की दीवार और पीछे लगी सटर के बीच में दो फिट से ज्यादा जगह खुली थी जसका फायदा चोरों ने उठाया और अंदर घुसे। दुकान के पीछे केबल हैं, उसका सहारा लेकर चोर ऊपर की और गए। वही चोरी के वक्त रस्सी का भी उपयोग हुआ है। चोर चोरी के दौरान उपयोग की गई सामग्री को मौके पर ही छोडक़र भाग गए।

मंडी में हुई चोरी को लेकर पुलिस की टीम बनाई गई है। डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की भी मदद ली गई जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

– समीर पाटीदार, कोतवाली टीआई धार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस का अनूठा आंदोलन, सडक़ पर लगाए बेशरम के पेड़

Sun Dec 18 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जवासिया गांव से फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज तक की सडक़ की खराब हालत को लेकर रविवार को कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मार्ग पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिकात्मक रूप से बेशरम के पेड़ लगाए। युवक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह […]