मंडी में मारपीट के बाद व्यापारियों ने बंद किया कारोबार

जवासिया गांव के किसान व साथियों ने व्यापारी को पीटा

उज्जैन, अग्निपथ। चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मंगलवार की शाम जमकर हंगामा हो गया। एक व्यापारी के साथ जवासिया गांव के किसान और उसके साथियों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना के व्यापारियों ने कृषि उपज मंडी को अनिश्चित काल के लिए बंद करने की घोषणा कर दी। हालांकि इसके बाद मंडी सचिव, थाना प्रभारी और व्यापारियों के बीच बातचीत हुई और बुधवार को मंडी खोले रखने का निर्णय लिया गया।

मंगलवार को जवासिया गांव के किसान महेंद्र सिंह सोलंकी मंडी में सोयाबीन की उपज लेकर पहुंचे थे। यहां नीलामी के दौरान आर.बी. ट्रेडर्स फर्म के व्यापारी अभिषेक जैन निक्की ने महेंद्र सिंह द्वारा लाया गया सोयाबीन 5560 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा। किसान की ट्राली जैसे ही व्यापारी के गोदाम पर पहुंची, यहां व्यापारी ने सौदा रद्द कर दिया और किसान को माल वापस ले जाने के लिए कह दिया।

व्यापारी अभिषेक जैन का कहना था कि महेंद्र सिंह ट्राली में उपर अच्छी क्वालिटी की सोयाबीन डालकर लाया था जबकि ट्राली में नीचे मिट्टी मिक्स सोयाबीन भरी हुई थी। इसी वजह से सौदा रद्द हुआ। व्यापारी द्वारा माल खरीदने से मना करने पर किसान महेंद्र सिंह और व्यापारी अभिषेक जैन के बीच आपसी विवाद हुआ।

किसान ने मंडी कार्यालय पर शिकायत की, इसके बाद मामला मंडी सचिव तक पहुंचा और उनके हस्तक्षेप के बाद महेंद्र सिंह का माल तुलवा दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद किसान महेंद्र सिंह अपने कुछ साथियों को लेकर आर.बी. ट्रेडर्स पर पहुंचा और व्यापारी अभिषेक जैन निक्की के साथ उसी के केबिन में घुसकर मारपीट की।

व्यापारी के साथ मारपीट की सूचना के बाद मंडी के अन्य व्यापारी आक्रोशित हो गए और कारोबार बंद करने की घोषणा कर दी। शाम करीब 6.30 बजे मंडी सचिव उमेश शर्मा, चिमनगंज थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर ने व्यापारी प्रतिनिधियों से बातचीत की और उन्हें आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन का भरोसा दिलाया, इसके बाद व्यापारियों ने मंडी बंद करने का निर्णय वापस ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब लगातार आता रहूंगा महाकाल-अनिल अंबानी

Tue Jan 17 , 2023
बीसीएम ग्रुप अन्नक्षेत्र के लिये करेगा 3 करोड़ रुपये दान उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे उद्योगपति अनिल अम्बानी। अम्बानी के साथ बीसीएम ग्रुप के राजेश मेहता भी दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में प्रवेश से पहले महाकाल मंदिर के पुजारी ने अनिल अम्बानी […]

Breaking News