मक्सीरोड पर दो कारों की भिड़ंत में पांच बाइक सवार घायल

हादसे

एक कार पलटी खा गई-मार्ग पर लगा लम्बा जाम

उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड पर गुरुवार देर शाम दो कारों के बीच हुई भिड़ंत में दो बाइक पर सवार 5 लोग घायल हो गये। दुर्घटना के बाद एक कार पलट चुकी थी।

पंवासा टीआई गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि शंकरपुर में 2 कारों के बीच हुई भिड़ंत में एक कार पलटी खा गई। हादसा इतनी तेज रफ्तार से हुआ कि कार पलटने से बाइक से गुजर रहे 2 युवक दबकर घायल हो गये। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक भी हादसे का शिकार हो गये। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग चुकी थी।

कार में सवार लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया। बाइक पर सवार घायलों को तत्काल ए बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जिसमें राहुल पिता पीरुलाल निवासी शंकरपुर की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। उसका साथी करण का पैर फैक्चर हुआ है। तीन अन्य घायल उपचार के लिये निजी अस्पताल पहुंचे थे। कार में कौन लोग सवार थे और कितने को चोट लगी है, इसका पता लगाया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर दोनों ओर लम्बा जाम लग गया था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।

देवासरोड पर एक की मौत

मक्सीरोड पर हुई दुर्घटना के कुछ देर बाद ही देवासरोड पर सूरजनवासा में भी 2 बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार रामचंद्र पिता तुलसीराम (50) की मौत हो गई। दूसरा राधेश्याम (45) घायल हुआ है। दोनों नरवर के निवासी है और उज्जैन से घर लौट रहे थे। सामने बाइक पर सवार युवकों को चोंट लगी थी, जो दुर्घटना के बाद मौके से भाग निकले थे। नरवर पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घर लौट रहे दोस्तों की बाइक टकराई, एक की मौत

Thu Mar 17 , 2022
हरिफाटक ब्रिज पर हुआ हादसा, एक को गंभीर चोंट उज्जैन, अग्निपथ। होटल से घर लौट रहे 2 बाइक पर सवार चार दोस्तों की बाइक आपस में टकरा गई। एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, दूसरा घायल हुआ है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार-गुरुवार रात 1 […]