मतगणना में गड़बड़ी की शिकायत, मतगणना के समय का वीडियो भी आया सामने

रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा- जवाब मांगा है

झाबुआ, अग्निपथ। झाबुआ जिले की पेटलावद जनपद के ग्राम पंचायत झकनावदा के लोगों ने मतगणना में गड़बड़ी शिकायत की है। झकनावदा में मतगणना के समय का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि वीडियो में दिखाई दे रहे कई लोग गांव के हैं वह मतगणना में हिस्सा कैसे ले रहे हैं।

शिकायतकर्ताओं नें झकनावदा से सरपंच का चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के पति भी शामिल हैं। झकनावदा के चंद्रशेखर का आरोप है मतगणना में गड़बड़ी की गई है, बंद कमरे में फर्जी तरीके से मतदान भी किया गया है। मामले में ग्रामीणों ने पेटलावद रिटर्निंग ऑफिसर और एसडीएम पेटलावद से इसकी शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि झकनावदा पंचायत में रात को मतगणना बंद कमरे में की गई। बूथ पर जो एजेंट उनके बैठे थे उन्हें डरा-धमकाकर बाहर कर दिया और अंदर कुछ लोगों ने मतगणना में गड़बड़ी की है। मतगणना के दौरान एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग दिखाई दे रहे हैं।

मामले में शिकायत मिलने के बाद पेटलावद रिटर्निंग ऑफिसर और एसडीएम शिशिर गेमावत ने कहा कि पीठासीन अधिकारी को नोटिस जारी करके जबाव मांगा गया है। जरूरी हुआ तो पुर्नमतगणना करवाई जाएगी। किसी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। साथी वीडियो की भी जांच करवाई जा रही है। वहीं मतगणना केंद्र पर जो निर्वाचन के कैमरे से रिकॉर्डिंग हुई है उसकी भी जांच करवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फार्मास्युटिकल प्लांट को निवेश संवर्धन समिति की मंजूरी

Thu Jun 30 , 2022
विक्रम उद्योगपुरी में होगा 260 करोड़ का निवेश, चुनाव बाद प्लांट का भूमिपूजन उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन शहर में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक और अहम सौगात मिलने जा रही है। देवासरोड स्थित विक्रम उद्योगपुरी में बैंगलोर की फार्मास्यूटिकल कंपनी कर्नाटक एंटीबायोटिक्स के प्रस्ताव को राज्य की निवेश […]
VIKRAM UDHYOGPURI Ujjain copy