मध्यप्रदेश में 10वीं पास युवाओं के लिए अवसर

प्रतिभावान खिलाडिय़ों को पुलिस में जॉब का मौका, डाक विभाग में भी निकली बंपर वैकेंसी

उज्जैन। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध है। वहीं, प्रदेश के प्रतिभावान खिलाडिय़ों के लिए भी एमपी पुलिस के विशेष सशस्त्र बल में उपनिरीक्षक और आरक्षक के पद पर भर्ती निकली है। 10वीं पास युवाओं के लिए भी भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 4264 पदों पर बम्पर वैकेंसी निकाली है।

यह है अवसर

10वीं पास युवाओं के लिए भी ग्रामीण डाक सेवक के 4264 पदों पर अवसर

  • आयु सीमा- 18 से 40 वर्ष
  • चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन जमा किये आवेदनों के आधार पर स्वत: उत्पन्न मेरिट लिस्ट के आधार किया जाएगा
  • सैलरी- बीपीएम के लिए 12000 से 14500 रुपये, जेडीएस एबीपीएम 10000 से 12000 रुपये प्रतिमाह
  • आवेदन की अंतिम तिथि– 22 सितम्बर 21

विशेष सशस्त्र बल में उपनिरीक्षक 10 पद और आरक्षक के 50 पद पर भर्ती

  • शैक्षणिक योग्यता– आरक्षक के पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण अनुसूचित जाति के लिए 8वीं उत्तीर्ण एवं उपनिरीक्षक के पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष
  • आयु सीमा- 18 से 33 वर्ष
  • चयन प्रक्रिया- ओलिंपिक, एशियन गेम्स, राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रमण्डल खेल, वल्र्डकप, वल्र्ड चैम्पियनशिप, राष्ट्रीय खेल और अधिकृत राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में प्राप्त पदकों के निर्धारित अंकों के आधार पर
  • सैलरी- उपनिरीक्षक 36200-114800 प्रतिमाह
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 27 सितम्बर 21

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल आज करेंगे विक्रम के नवीन पाठ्यक्रमों का शुभारम्भ

Sun Aug 29 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल और कुलाधिपति मंगूभाई पटेल की अध्यक्षता में सोमवार 30 अगस्त को विक्रम कीर्ति मन्दिर में पूर्वाह्न 11.30 बजे विक्रम विश्वविद्यालय के नवीन पाठ्यक्रमों का शुभारम्भ समारोह आयोजित किया जायेगा। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रशांत पौराणिक ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]
MP Governer