झूठा शपथ पत्र देकर बेटे के नाम कराई रजिस्ट्री

उधारी के बदले दोस्त को दिया था प्लॉट

उज्जैन, अग्निपथ। उधार रुपयों के बदले दोस्त से प्लाट का सौदा कर रसीद देने वाले ने कालोनाइजर को झूठा शपथ पत्र देकर प्लाट की रजिस्ट्री अपने बेटे के नाम करा ली। पुलिस ने जांच के बाद मामले में पिता-पुत्र पर धोखधड़ी की धारा में मामला दर्ज किया है।

नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि क्षीरसागर क्षेत्र में रहने वाला विजय पिता शंकरलाल शर्मा और विनय त्रिवेदी निवासी सेठीनगर 10 वर्षो से एक दूसरे का पहचानते थे। विनय पैसों की जरुरत होने पर विजय से उधार मांग लेता था। 2020 में विजय ने अपने उधार पैसे मांगे तो विनय ने पैसे नहीं होने हवाला देते हुए देवासरोड स्थित कल्पतरु एवेन्यू का प्लाट देने की बात कहीं। उस समय प्लाट की कीमत 8 लाख रुपये थे।

उधारी के पैसे भी 8 लाख हो रहे थे। दोनों ने मौखिक करार कर लिया। विनय के बेटे प्रितिश को 2 लाख का चैक भी दिया। दोनों पिता-पुत्र ने उसे प्लाट की रसीद दी। प्रापर्टी कारोबार में जिसके पास रसीद होती है संपत्ति उसकी मानी जाती है। विजय रसीद मिलने पर बेफ्रिक हो गया था। लेकिन इस बीच विनय ने कालोनाइजर से संपर्क कर अपनी रसीद गुम होने का हवाला देते हुए झूठा शपथ पत्र दिया और दूसरी रसीद प्राप्त कर उक्त प्लाट की रजिस्ट्री अपने बेटे प्रितिश के नाम करा ली।

जनवरी 2021 में विजय शर्मा को धोखाधड़ी का पता चला तो उसने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई। जांच के बाद मामले में दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है। पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2 मकानों में छुपा रखा था तस्करों ने 41 किलो गांजा

Thu Feb 17 , 2022
5 आरोपी हिरासत में, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता उज्जैन, अग्निपथ। 2 मकानों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ छुपाकर रखा होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश मारी तो 41 किलो गांजा बरामद हो गया। टीम की हिरासत में 5 तस्कर आये है। जिसमें 2 छत्तीसगढ़ […]
ujjain Ganja jabt 170222

Breaking News