महंगाई के विरोध में कांग्रेस सडक़ पर

बडऩगर, अग्निपथ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आव्हान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बडऩगर, ब्लाङ्खक कांग्रेस कमेटी इंगोरिया व ब्लाङ्खक कांग्रेस कमेटी भाटपचलाना खरसोदकलां द्वारा विधायक मुरली मोरवाल की अगुआई में पेट्रोल-डीजल में हो रही म2ल्य वृद्धि को लेकर पेट्रोल पम्पों पर केन्द्र एवं राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में झंडा व बैनर लिए हुए थे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजेन्द्र यादव, इंगोरिया ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य ईश्वरसिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि रामलाल माली, सेवादल अध्यक्ष अनिल शर्मा, भाटपचलाना ब्लाक कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल चौधरी, कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक राठोड़, जनपद सदस्य अर्जुनसिंह राठोर, नाथुलाल परमार, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निलेश शर्मा, जितेन्द्र काला, मांगीलाल कछावा, टिनु गुर्जर सहित बढ़ी संख्या में कांग्रेस जन व ग्रामीण उपस्थित हुए। उक्त जानकारी राजकुमार नाहर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कायथा में विधायक के नेतृत्व में धरना दिया

Fri Jun 11 , 2021
कायथा, अग्निपथ। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कायथा के द्वारा पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना आंदोलन का आयोजन किया। इस धरना आंदोलन का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक महेश परमार जिला पंचायत सदस्य कैलाश पाटीदार व नगर कांग्रेस […]