कायथा में विधायक के नेतृत्व में धरना दिया

कायथा, अग्निपथ। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कायथा के द्वारा पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना आंदोलन का आयोजन किया।

इस धरना आंदोलन का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक महेश परमार जिला पंचायत सदस्य कैलाश पाटीदार व नगर कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया सुबह 11 बजे साईनाथ पेट्रोल पंप उज्जैन मक्सी रोड पर कांग्रेस के कार्यकर्ता सामाजिक दूरी का पालन करते हुए धरना आंदोलन दिया। साथ ही जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कमल पटेल भी उपस्थित थे।

धरने को संबोधित करते हुए विधायक महेश परमार ने कहा कि अब वे लोग कहां गए जो एक बार महंगाई को लेकर कांग्रेस शासन में भर्ती थी तो वह लोग चूडय़िां लेकर प्रदर्शन करते थे आज वहीं लोग केंद्रीय सरकार में मंत्री बन कर बैठे हैं लेकिन वे मौन क्यों है।

धरना आंदोलन करने वालों में कैलाश पांडे, कृष्णपाल सिंह, अखिलेश बंटी जैन, राम दयाल सिंह, संतोष परिहार, रुस्तम पटेल के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

J&K: सुरक्षाबलों पर बड़ा आंतकी हमला, 2 जवान शहीद, 2 नागरिकों की मौत

Sat Jun 12 , 2021
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सोपोर के आरामपोरा में नाका पर आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया है। इस आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों और दो नागरिकों की जान चली गई जबकि दो अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने […]

Breaking News