महाकाल क्षेत्र की होटल में इंदौर की छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

शादी का झांसा देकर राजस्थान का युवक एक साल तक करता रहा ज्यादती

उज्जैन। इंदौर की एक छात्रा को शादी का झांसा देकर राजस्थान का युवक ने एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने युवती से महाकाल क्षेत्र की होटल में भी ज्यादती की। मामले में महाकाल पुलिस ने केस दर्ज कर गुरुवार से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर स्थित चित्रानगर निवासी 22 वर्षीय युवती फायनल ईयर की छात्रा है। राजस्थान के मंगलौर स्थित अमरपुरा निवासी कुंदन पिता केसरसिंह हाड़ा ने साथी की मदद से उससे दोस्ती की और शादी का झांसा देकर 12 फरवरी 2021 से लगातार दुष्कर्म करता रहा। वह युवती को बहाने से उज्जैन भी लाया और महाकाल के समीप कोट मोहल्ला स्थित होटल अमृत पैलेस में ज्यादती की।

लगातार शोषण के बाद युवती ने शादी का कहा तो कुंदन ने इन्कार कर दिया। धोखे का शिकार दो दिन पहले युवती इंदौर के विजय नगर थाने पहुंची। वहां पुलिस ने जीरो पर कायमी कर घटना उज्जैन में होने से केस गुरुवार रात डायरी महाकाल थाने भेज दी। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने कहा कि कुंदन के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पीडि़ता को बयान के लिए बुलाया है। मामले में आरोपी की भी तलाश शुरू कर दी। जल्द उसे गिरफ्त में ले लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीवरेज के लिये खोदे गड्ढे में गिरी कार

Thu Feb 10 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। सीवरेज के लिये शहरभर में चल रही खुदाई हादसों की वजह बनती जा रही है। देवासरोड पर बुधवार-गुरुवार रात कार गड्ढ़े में जा गिरी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। सुदामानगर में रहने वाले डॉ. ऋषभ जैन चरक भवन में पदस्थ है। रात 2 बजे वह कार […]
Doctor's Car in hole 100222

Breaking News