महाकाल धर्मशाला के नाम पर ऑनलाइन ठगी

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल धर्मशाला के नाम पर मुम्बई के श्रद्धालु को ऑनलाइन चूना लगा दिया गया। श्रद्धालु के आने पर धर्मशाला टूटी होना सामने आई है। मामले की शिकायत महाकाल थाने मे दर्ज कराई गई है।

मुम्बई के आशीष पिता विनोद कुमार ने 13 जुलाई को गुगल पर सर्च करने के बाद उज्जैन में ऑनलाइन महाकाल धर्मशाला में कमरा बुक कराया था, जिसके एवज में उन्होने 500 रुपये ऑनलाइन शुल्क भी जमा किया था। महाकाल धर्मशाला नाम से बनी बेबसाइड पर बुकिंग करने के बाद वह निश्चिंत हो गये थे।

बुधवार सुबह उज्जैन पहुंचकर धर्मशाला के पहुंचे तो उन्हे नजर नहीं आई। उन्होंने लोगों से जानकारी ली तो सामने आया कि धर्मशाला तो टूट चुकी है, जिसकी बुकिंग बंद है। उन्हे अपने साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो महाकाल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। विदित हो कि भारत माता मंदिर में भी कमरा बुक कराने के नाम से श्रद्धालु के साथ धोखाधड़ी होना सामने आ चुका है। जिसमें पुलिस ने 2 आरोपियों को गिर तार कर जेल भेजा था।

रामघाट से श्रद्धालु के कपड़े ले भागे बदमाश

उज्जैन, अग्निपथ। श्रावण मास में बाबा महाकाल के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं पर बदमाशों की नजर बनी हुई है। बुधवार को रामघाट पर उत्तरप्रदेश से आये श्रद्धालु के कपड़े चोरी कर लिये गये।

महाकाल मंदिर से रामघाट तक बदमाश सक्रिय बने हुए है, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। उत्तरप्रदेश के बलिया से सुमेर कुंवर पिता जगतराम (55) परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर आये थे। सुबह रामघाट पर नहाने के लिये पहुंचे। उन्होने अपने कपड़े उतारकर घाट पर रखे और डुबकी लगाने चले गये।

कुछ देर में वापस आये तो कपड़े गायब थे। उन्होने महाकाल थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस पहले टालने का प्रयास करने लगी, लेकिन उन्होने उत्तरप्रदेश भाजपा समाज कल्याण का सह सयोजक होना बताया तो पुलिस उनके साथ रामघाट जांच के लिये पहुंची। उनकी पेंट में 10 हजार रुपये नगद, एटीएम कार्ड और पहचान के दस्तावेज रखे हुए थे। पुलिस ने शिकायती आवेदन लेने के बाद कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर के आसपास से हटाए दुकान-ठेले; विवाद के बाद हरकत में आई पुलिस

Wed Jul 20 , 2022
मंगलवार को दुकानदारों में हुई थी ब्लेडबाजी उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर क्षेत्र में दुकानदारों के बीच विवाद और ब्लेड चलने के बाद बुधवार को पुलिस हरकत में आ गई। निगम अमले के साथ मंदिर क्षेत्र और विवादित स्थल के आसपास लगी दुकानें-ठेले हटा दिये गये। मंगलवार को बड़ा गणेश मंदिर […]