महाकाल मंदिर के बाहर मीडियाकर्मी पर चार किन्नरों ने किया हमला

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं के साथ वसूली करने वाले किन्नरों ने शुक्रवार को मीडियाकर्मी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने चार किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इलेक्ट्रानिक मीडिया के कैमरामेन शकील खान दोपहर में महाकाल मंदिर निर्माण कार्यो का कवरेज पहुंचे थे। बड़ा गणेश मंदिर के सामने कैमरा देख किन्नरों को लगा कि उनके द्वारा श्रद्धालुओं से मांगे जा रहे पैसों का विडियो बनाया जा रहा है। इसी बात पर चार किन्नरों ने मीडियाकर्मी को घेर लिया और जमकर मारपीट की।

घायल शकील खान मामले की शिकायत करने महाकाल थाने पहुंचा तो वहां आकर किन्नरों ने हंगामा किया। पुलिस ने मामले में किन्नर शिवान्या, रानी, लविशा और चुटकुल के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 506, 34 में प्रकरण दर्ज मीडियाकर्मी का मेडिकल कराया। इस दौरान कई मीडियाकर्मी थाने पहुंच गये थे।

आम श्रद्धालु भी है परेशान

बाबा महाकाल के दर्शन करने बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी चारों किन्नरों की वजह से काफी परेशान रहते है। यह पहले दुआ देकर पैसे देने का दबाव बनाते है। नहीं देने पर गाली-गलौच और अभद्रता करते है। पूर्व में भी कई शिकायत पुलिस तक पहुंची है। पुलिस ने क्षेत्र से इन्हे खदेड दिया था, लेकिन फिर से इन्होने डेरा जाम लिया है। महाकाल टीआई मुनेन्द्र गौतम का कहना था कि किन्नरों के खिलाफ पहले भी शिकायत मिलने पर प्रकरण दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

11 साल के लिए कांग्रेस से बाहर होंगे बगावत करने वाले

Fri Jun 3 , 2022
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव पूर्व हर वार्ड में करेंगे सर्वे उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने वाले पार्टी से जुड़े लोग 6 नहीं बल्कि 11 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाएंगे। कांग्रेस चुनाव से […]
umesh bhadoriya