महाकाल मंदिर: नए वीआईपी प्रवेश द्वार पर 250 रु. टिकट काउंटर शिफ्ट

लड्डू प्रसाद काउंटर की शिफ्टिंग का काम चलता रहा, इलेक्ट्रीफिकेशन का काम बाकी

उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर के नए वीआईपी गेट से प्रवेश देने की व्यवस्था की तैयारियां शुक्रवार को भी चलती रहीं। इसकी पूरी संभावना है कि एक दो दिन में नए वीआईपी गेट से श्रद्धालुओं को प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा। पुराने वीआईपी गेट पर लगे एक काउंटर को तो शिफ्ट कर दिया गया था। दूसरे की शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था।

महाकालेश्वर मंदिर में विस्तारीकरण का कार्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहा है। मंदिर के पुराने वीआईपी गेट से फिलहाल श्रद्धालुओं को प्रवेश तो दिया जा रहा है, लेकिन यहां पर भी आगामी दिनों में गहरीकरण का कार्य किया जाएगा। यहां पर लगी हुईं टाइल्स आदि को हटा दिए जाने से श्रद्धालुओं को प्रवेश में दिक्कतें आ रही हैँ। इसी को देखते हुए शुक्रवार को 250 रु. शीघ्र दर्शन काउंटर को नए वीआईपी गेट पर शिफ्ट कर दिया गया था। लड्डू प्रसादी के काउंटर को पूरा खाली कर शिफ्टिंग की तैयारी समाचार लिखे जाने तक चलती रही। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि नए वीआईपी गेट पर इलेक्ट्रिक फिटिंग सहित अन्य तैयारियां की जाना है, जिसके चलते दो तीन दिन में यहां से श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा।

भस्मारती काउंटर में बैठ रहे प्रोटोकाल कर्मचारी

पुराने वीआईपी गेट पर की जा रही तोडफ़ोड़ के चलते प्रोटोकाल कर्मचारियों के बैठने के काउंटर को तोड़ दिया गया था, जिसके चलते वे कहीं इधर तो कहीं उधर बैठ रहे थे। आखिरकार उन्होंने कोरोना के चलते श्रद्धालुओं से दूरी बनाते हुए भस्मारती काउंटर को अपना आशियाना बना लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन: एक सप्ताह में रात के तापमान में 10 डिग्री की गिरावट, 8 डिग्री पर पहुंचा

Sat Dec 19 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। मौसम खुलने के बाद अब तापमान में लगातार गिरावट आती जा रही है। हालांकि सूर्यदेव के दर्शन देने के बाद से दिन का तापमान जहां बढ़त बनाए हुए है, वहीं रात का तापमान लगातार गिरावट पर है। शनिवार को तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक सप्ताह […]

Breaking News