महाराणा प्रताप की जयंती पर निकली शौर्य यात्रा, राजपूत सरदारों के स्वागत में उमड़ा शहर

Ujjain maharana jayanti julus anil singh chandel

उज्जैन, अग्निपथ। महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर गुरूवार की शाम राजपूत समाज ने शहर में शोर्य यात्रा निकाली। चामुंडा माता चौराहे से आरंभ हुई यह यात्रा पुराने शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई सामाजिक न्याय परिसर पहुंचकर सामाजिक सम्मेलन के रूप में परिवर्तित हो गई। खास बात यह है कि शौर्य यात्रा का पूरे रास्ते में विभिन्न समाज, सामाजिक संस्था व राजनैतिक दलों द्वारा स्वागत किया गया।

अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के नेतृत्व में उज्जैन में पिछले 27 साल से महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शौर्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार शाम 4 बजे चामुंडा माता चौराहे पर राजपूत समाज के सैकडो प्रतिनिधि एकत्रित हुए। यहां स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शौर्य यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोर्य यात्रा में हाथी-घोड़े पर सवार हाथ में केसरिया ध्वज लिए राजपूत सरदार शामिल हुए।

बड़ी संख्या में महिलाएं भी यात्रा में शामिल हुई। यह यात्रा देवासगेट, मालीपुरा, नईसडक़, कंठाल चौराहा, क्षीरसागर होते हुए आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर पर पहुंची। यहां सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। पिछले लगभग एक महीने से क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी शोर्य यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे थे। समाज के प्रत्येक घर पर दस्तक देकर राजपूत सरदारों का शोर्य यात्रा में शामिल होने का आवाहन किया गया था।

महिलाएं भी यात्रा में शामिल हुई।
महिलाएं भी यात्रा में शामिल हुई।

फूलों से पट गया रास्ता

राजपूत समाज की शौर्य यात्रा के स्वागत के लिए शहर में रहने वाले लगभग सभी समाज के संगठनों ने स्वागत मंच बनाए थे। महाराणा प्रताप के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए 50 से ज्यादा संगठनों ने शोर्य यात्रा पर पुष्पवर्षा कर राजपूत सरदारों का स्वागत किया।

दो विधायक हुए शामिल

उज्जैन में राजपूत समाज की शौर्य यात्रा में बतौर अतिथि नरसिंहगढ़ के विधायक राजवर्धन सिंह व बुरहानपुर विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा शामिल हुए। क्षत्रीय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल सिंह चंदेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठा. हरदयाल सिंह एडवोकेट, शहर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, अभिषेक सिंह बैस, युवा विंग शहर अध्यक्ष आनंद सिंह खिंची, युवा विंग जिला अध्यक्ष शंकर सिंह पडि़हार, युवा विंग प्रदेश सचिव दर्शन सिंह ठाकुर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो साल की मासूम होद में डूबी, मौत

Thu Jun 2 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। घर के बाहर खेलते समय 2 साल की मासूम होद में डूब गई। परिजनों ने दिखाई नहीं देने पर तलाश की। कुछ देर बात होद से शव बाहर निकाला गया। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलोदा में रहने वाले अनिल कुमावत की 2 वर्षीय बेटी पूर्वी बुधवार देर […]
डूबा