इंडिगो कंपनी का अधिकारी बनकर होटल मैनेजर से की धोखाधड़ी

आयुष उर्फ लंकेश का एक और कारनामा सामने आया

उज्जैन,अग्निपथ। धोखाधड़ी में माहिर हो चुके आयुष शर्मा उर्फ लंकेश का एक और मामला सामने आने के बाद बुधवार को पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। धोखेबाज ने 4 माह पूर्व कंपनी का अधिकारी बनकर होटल मैनेजर को हजारों का चूना लगा दिया था। उसके खिलाफ चार थानों में अब तक केस दर्ज हो चुके हैं। जिसमें दुष्कर्म का मामला भी शामिल है।

महाकाल थाने के एसआई गोपालसिंह राठौर ने बताया कि गुदरी चौराहे पर स्थित काना होटल के मैनेजर पंकज पिता ज्ञानसिंह मडतवाल को सितंबर माह में उसके परिचित हेमंत ने बताया था कि उसके साले का दोस्त पीथमपुर इंडिगो कंपनी में काम करता है। उसे होटल के 15 कमरे बुक करना है। होटल मैनेजर ने बात करने को कहा तो उसने आयुष शर्मा से फोन पर चर्चा कराई। आयुष ने खुद को इंडिगो कंपनी का अधिकारी बताकर उज्जैन में काम शुरू करने और कर्मचारियों को ठहराने के लिये कमरे बुक करना बताया।

जिसके लिये क पनी को टेंडर भेजने और अनुमानित राशि 7 हजार रुपये जमा करने को कहा। उसने बातों में खुद ही टेंडर आवेदन जमा करने की बात कहीं और गूगल पे पर 7 हजार की राशि भेजने को कहा। मैनेजर पंकज ने उसे रुपये पे कर दिये। कुछ दिन बाद आयुष ने फोन कर बताया कि टेंडर पास हो चुका है। शेष राशि 17 हजार 800 और जमा करना होगी।

होटल मैनेजर से शेष राशि भी गूगल पे पर भेज दी। उसके बाद से आयुष ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। कई दिनों तक परेशान होने के बाद मैनेजर ने शिकायती आवेदन थाने पहुंचकर दिया। जिसकी जांच के बाद मामले में आयुष के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है।

उज्जैन-इंदौर में दर्ज हो चुके है प्रकरण

आयुष शर्मा उर्फ लंकेश पर उज्जैन-इंदौर के थानों में अब तक 4 मामले दर्ज हो चुके हैं। पहला मामला लाकडाउन के समय अप्रैल माह में सामने आया था। पांड्याखेडी में रहने वाले सेना से सेवानिवृत्त जवान राजेशसिंह को भोजन के पैकेट वितरित करने के नाम पर धोखेबाज ने 22 हजार का चूना लगा था। माधवनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था।

कुछ महीनों बाद ही चिमनगंज थाने पर विधवा महिला ने आयुष पर स्वर्गीय पति का दोस्त बनकर हजारों रुपये ऐंठने और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। उसके बाद इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक होटल का हजारों रुपये किराया जमा नहीं कर धोखाधड़ी की। वर्तमान में आयुष उर्फ लंकेश इंदौर की जेल में बंद है।

विज्ञापन

पार्टनर बनाने का झांसा देकर लिये 4 लाख

घट्टिया टीआई विपिन बाथम ने बताया कि मंछामन कालोनी में रहने वाले निधिश पिता गजेन्द्र कुमार मित्तल और उसके दोस्त नवीन वर्मा को आगररोड पर रहने वाले शर्मा नामक व्यक्ति ने खुद की गिट्टी खदान ग्राम गुनई जागीर में होना बताकर पार्टनर बनने का झांसा देते हुए 2-2 लाख रुपये ले लिये। उसने खदान भी दिखाई और कुछ दिनों तक तीनों का वहां आना-जाना भी बना रहा।

उसे बाद शर्मा ने उक्त खदान और वहां लगी थ्रेशर मशीन का सौदा दोनों को बिना बताये दूसरे को कर दिया। जब निधिश और नवीन को पता चला तो उन्होंने पार्टनर बनने के लिये दिये पैसे वापस मांगे। कई महीनों तक जब उन्हें अपने 4 लाख रुपये नहीं मिले तो मामले में थाने पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बोल रहे किसान...अधिकारी... हम पर यह जुल्म ना कर!

Wed Jan 13 , 2021
उज्जैन। देवास- उज्जैन-बडऩगर और बदनावर तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के अवार्ड को लेकर यह गीत के बोल सुनाई दे रहे हंै। कोठी के गलियारों में किसान अपने अवार्ड का इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म आंखे के बहुचर्चित गीत की पैरोडी बनाकर यह बोला जा रहा […]

Breaking News