महाशिवरात्रि पर्व के साप्ताहिक अवकाश के पैसे देने में लेतलाली

महाकालेश्वर मंदिर

महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने लगाया था अवकाश पर प्रतिबंध

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश के पैसे देने में अब लेतलाली की जा रही है। हर बार यह देखने में आया है कि मंदिर कर्मचारियों के जब जब साप्ताहिक अवकाश को प्रतिबंधित किया गया है, तब तब अवकाश के पैसों को देने में लेतलाली की जाती रही है। महाशिवरात्रि पर्व पर कर्मचारियों के लगाए गए अवकाश के पैसों को देने में अब देर की जा रही है।

महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान भारी भीड़ के मद्देनजर कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाशों को निरस्त कर दिया गया था। 18 फरवरी को निकाले गए आदेश में तत्काल प्रभाव से 21 फरवरी से 3 मार्च तक साप्ताहिक अवकाशों पर प्रतिबंध लगाए गए थे।

लेकिन हर बार की तरह इस बार भी एक माह से अधिक समय बीतने को आया है लेकिन कर्मचारियों के दो अवकाश के पैसों को खातों में डालने में अब लेतलाली की जा रही है। ऐसा मंदिर प्रशासन के अधिकारियों की ओर से नहीं हो रहा है। संबंधित शाखा द्वारा जानबूझकर लेतलाली की जा रही है। हर बार जब अवकाश पर प्रतिबंध लगाया जाता है तो कर्मचारियों को लंबी प्रतीक्षा कराई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भस्मारती में अनाधिकृत मंगल गुरु सहित अन्य कर रहे आरती-पूजा और श्रृंगार

Mon Apr 18 , 2022
पुजारी परिवार के ही सदस्य ने लगाए गंभीर आरोप, मंदिर प्रशासक से मांग-दूसरे कर रहे तो उसे भी दे अधिकार उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में अधिकारियों की अनदेखी के कारण भगवान महाकाल के गर्भगृह में अनाधिकृत पुजारी परिवार के लोग प्रवेश कर भस्मारती श्रृंगार और आरती पूजन कर रहे […]
Mahakl awaidh shringar

Breaking News