कक्षा दूसरी की छात्रा पर चढ़ा बस का पहिया

हादसे

मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने फोड़ी बस

उज्जैन, अग्निपथ। स्कूल बस चालक की लापरवाही से मंगलवार सुबह कक्षा दूसरी की छात्रा की जान चली गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस पर पथराव कर कांच फोड़ दिये।

महिदपुर थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम नारायणा में रहने वाली यशस्वी पिता रमेश आंजना (7) सुबह स्कूल जाने के लिये महर्षि अरविंद पब्लिक स्कूल की बस में सवार हुई थी। घर से कुछ दूरी पर बस जाने के बाद चालक ने लापरवाही से मोड़ पर टर्न लिया, जिसे पिछले दरवाजे के समीप बेटी छात्रा नीचे गिर गई और उसके ऊपर बस का पिछला पहिया चढ़ गया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों हादसा देखा तो पथराव कर बस के कांच फोड़ दिये। चालक लोगों को देख भाग निकला। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गये थे। छात्रा को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिदपुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल और नर्मदा की पूजा करेंगे राहुल गांधी, 13 दिन रहेंगे एमपी में

Tue Nov 1 , 2022
उज्जैन/इंदौर, अग्निपथ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एमपी में दस्तक देने जा रही है। यात्रा एमपी के कई शहरों से गुजरेगी। इन तमाम शहरों में यात्रा की तैयारी की जा रही है। लोगों के रुकने, खाने, ट्रांसपोर्ट सहित कई व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कांग्रेस नेताओं को सौंप दी […]

Breaking News