महिदपुर में 2 दिन में कोरोना के 15 पॉजीटिव केस

नगर में बने चार कंटेनमेंट जोन

महिदपुर, अग्निपथ। कोरोना महामारी की तीसरी लहर क्षेत्र में निरंतर अपना असर दिखा रही है । शुक्रवार, शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उज्जैन द्वारा जारी कोविड-19 बुलेटिन में महिदपुर ब्लॉक से 15 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई ।

शासकीय चिकित्सक डॉ. शकील नागौरी ने बताया कि महिदपुर नगर में चार, ग्रामीण क्षेत्र से महू में दो, अरनिया डैम एक, झार्डा एक, नलखेड़ा एक, खेड़ा खजुरिया एक, इटावा एक, ढाबला वेणी एक, आजमाबाद एक व बपैया में दो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए । महिदपुर नगर के केसरपुरा में दो, फकीर मोहल्ला में एक व गणेश चौपाटी में एक पॉजीटिव केस आने पर नगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कंटेनमेंट जोन बनाए गए ।

वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में निरन्तर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है । नगर पालिका की ओर से सफाई दरोगा मनोहर दावरे एवं राजेश खरे ने कंटेनमेंट बनाने की कार्यवाही पूर्ण करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस के ठीक बाद टाटा संस की हो जाएगी एयर इंडिया

Mon Jan 24 , 2022
हैंडओवर करने के लिए 24 घंटे हो रहा काम नई दिल्ली। एयर इंडिया का टाटा संस को हैंडओवर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के बाद किसी भी दिन किया जा सकता है। इससे जुड़े अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। पिछले साल अक्टूबर में बोली लगाने के […]

Breaking News