महिला व युवती को गला रेतकर मार डाला, प्रेम प्रसंग हो सकती है वजह

पहचान न हो इसलिए पत्थर से कुचलकर बिगाड़ा चेहरा, हत्यारों का सुराग नहीं

उज्जैन,अग्निपथ। माकड़ोन क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला व युवती की गला रेती लाश मिली हैं। हत्यारों ने शिनाख्त न हो इसलिए महिला का पत्थर से चेहरा भी कुचल दिया। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका संभवत: अन्य जिलों की है और प्रेम प्रसंग के कारण उनकी हत्या की गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन की,लेकिन न तो मृतकों की पहचान हुई और न हत्यारों का सुराग मिला है।

माकड़ौन के समीप ग्राम बैरछी में संभवत: देर रात करीब 30 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान न हो इसलिए सिर भी पत्थर से कुचला गया है। सुबह करीब 7.30 बजे घटना का पता चलते ही क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने प्रयास किया,लेकिन मृतिका की शिनाख्त नहीं हुई। इससे अनुमान है कि दोनों अन्य जिले की है और प्रेम प्रसंग के चलते उन्हें देर रात गांव में लाकर मारकर फैंका गया है।

सूचना पर एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एएसपी आकाश भूरिया मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर टीआई अशोक शर्मा को जांच के निर्देश दिए। एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड़ ने भी घटना स्थल से प्रमाण जुटाए।

शिनाख्ति के लिए मरचुरी में शव

एएसपी भूरिया ने बताया कि हत्या संभवत: देर रात की गई है। ग्रामिण क्षेत्रों से मृतिकाओं की पहचान का प्रयास किया। सफलता नहंी मिलने पर समीप के जिलों से भी लापता महिलाओं का रिकार्ड मंगवाया,लेकिन अब तक कहीं गुमशुदगी दर्ज नहीं है। टीआई शर्मा ने बताया कि शिनाख्ती के लिए शव शव जिला अस्पताल की मरचूरी में रख दिए है। मामले में केस दर्ज कर अज्ञात हत्यारों का पता लगाने की कोशिश कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईट राइट चैलेंज में देश के टॉप 10 शहरों में उज्जैन को मिला पाँचवा स्थान

Tue Jun 7 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। प्रतिवर्ष 7 जून को मनाए जाने वाले विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा नई दिल्ली में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में ‘‘ईट राइट चैलेन्ज’’ एवं ‘‘ईट राइट स्मार्ट सिटी चैलेन्ज’’ […]