मामी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला भांजा गिरफ्तार

मामा की मौत होने पर बनाया शिकार

उज्जैन,अग्निपथ। समाज को कलंकित करने वाली एक घटना नागदा में सामने आई है। यहां एक भांजे को अपनी मामी का अपहरण कर चार माह तक दुष्कर्म करने के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने मामा की मौत के बाद दो बच्चों की मां को बरगलाकर ले जाकर शिकार बनाया है।

नागदा के बनबना की 40 वर्षीय महिला पति की मौत होने पर दोनों बच्चों के पालन पोषण के लिए मजदूरी करती है। 5 मई को आगर स्थित ग्राम भदेड़ का प्रकाश पिता मांगू बंजारा (40) उसे बस स्टेंड पर मिला। उसके द्वारा शादी का प्रस्ताव रखने पर महिला ने रिश्ते में भांजा लगने का हवाला देते हुए इंकार कर दिया। नतीजतन प्रकाश उसे हत्या की धमकी देकर जबरन ले गया और भादेड़, तनोडिय़ा व अजमेर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। मौका पाकर महिला उसकी गिरफ्त से छूटकर 1 अगस्त को परिजनों के साथ थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच के बाद अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज कर कोर्ट में धारा 164 में बयान दर्ज करवाए। तत्पश्चात गुरुवार सुबह प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इनका कहना है
आरोपी पीडि़ता का रिश्ते में भांजा लगता है। महिला की रिपोर्ट पर अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
-मनोज रत्नाकर, सीएसपी नागदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार : प्रशासन का उचित निर्णय..!

Thu Sep 2 , 2021
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली विश्व प्रसिद्ध भस्मारती के दौरान एक बार फिर श्रद्धालुओं को प्रवेश दिये जाने का निर्णय प्रशासन ने किया है। प्रशासन का यह निर्णय काफी हद तक सही है। हालांकि प्रशासन ने निर्णय के दौरान इस बात की सावधानी रखी […]