राष्ट्रीय स्पर्धा में उज्जैन के दिलीप जोशी(बाबा) तकनीकी अधिकारी के तौर पर आमंत्रित

मप्र से एकमात्र तकनीकी अधिकारी होंगे

उज्जैन, अग्निपथ। 76वीं सीनियर नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप हैदराबाद में‌ 2 जुलाई से शुरू हो रही है। इसमें तकनीकी अधिकारी के रूप में मप्र से उज्जैन के दिलीप जोशी बाबा को आमंत्रित किया गया है ।

उज्जैन ज़िला तैराकी संघ के अध्यक्ष कुतुब फातेमी एवं संरक्षक प्रवीण वशिष्ठ ने बताया कि 76वीं सीनियर नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप 2 से 5 जुलाई 2023 तक जीएमसी बालयोगी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स गच्चीबाऊली स्वीमिंग पूल हैदराबाद( तेलंगाना) में सम्पन्न होगी।
श्री फातेमी एवं वशिष्ठ ने बताया कि इस स्पर्धा कि उल्लेखनीय बात ये है कि मध्यप्रदेश से दिलीप जोशी बाबा एक मात्र तकनीकी अधिकारी के तौर पर आमंत्रित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर से फिर पकड़ाया दर्शन वसूली रैकेट

Thu Jun 29 , 2023
बाहरी दर्शनार्थियों से भस्मारती और गर्भगृह दर्शन के लिए 21 हजार रुपए, देर रात मंदिर समिति ने कार्रवाई के महाकाल थाने को भेजी शिकायत उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन की आड़ में वसूली करने वाला एक और रैकेट सामने आया है। बाहरी दर्शनार्थियों से भस्मारती और गर्भगृह से जलाभिषेक […]

Breaking News